फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   KFCC warns Kamal Haasan If does not apologies thug life will not be release in karnataka

Kamal Haasan: मुश्किल में फंसे कमल हासन! 30 मई तक माफी नहीं मांगी तो कर्नाटक में रिलीज नहीं हो पाएगी 'ठग लाइफ'

Thu, 29 May 2025 04:50 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 29 May 2025 04:50 PM IST
सार

Kamal Haasan Controversy: हाल ही में अभिनेता कमल हासन ने कन्नड़ भाषा पर टिप्पणी की है। कर्नाटक में उनकी फिल्म 'ठग लाइफ' का विरोध होने लगा है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन
KFCC warns Kamal Haasan If does not apologies thug life will not be release in karnataka
कमल हासन - फोटो : एक्स ikamalhaasan

विस्तार

कन्नड़ भाषा पर टिप्पणी किए जाने के बाद से 'ठग लाइफ' के अभिनेता की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) ने कहा कि अगर कमल हासन 30 मई से पहले सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगतें हैं तो उनकी फिल्म 'ठग लाइफ' कर्नाटक में रिलीज नहीं होने दी जाएगी। हाल ही में कमल हासन ने कन्नड़ भाषा के बारे में विवादित टिप्पणी की थी। 
विज्ञापन

केएफसीसी के अध्यक्ष ने कहा कमल हासन को माफी मांगनी चाहिए
इंडस्ट्री के लोगों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केएफसीसी के अध्यक्ष एम नरसिम्हालु ने कहा कि चैंबर के पदाधिकारी उनसे मिलने और बात करने की कोशिश कर रहे हैं।
नरसिम्हालु ने कहा 'कई कन्नड़ समूहों ने उनकी फिल्म पर पाबंदी लगाने की मांग की है। इसलिए हमने मुलाकात की और मामले पर बात की। हमने फैसला किया है कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए। हम इस बात से सहमत हैं कि उन्होंने जो किया वह गलत था और हम उनसे मिलने और बात करने की कोशिश कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

KFCC warns Kamal Haasan If does not apologies thug life will not be release in karnataka
कमल हासन-ठग लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया
माफी न मांगने पर कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी फिल्म
केएफसीसी के पूर्व अध्यक्ष सा रा गोविंदू ने कहा कि अगर हासन कल तक माफी नहीं मांगते हैं, तो केएफसीसी यहां फिल्म को रिलीज नहीं होने देगी।
गोविंदू ने कहा 'हमें कमल हासन से कोई सहानुभूति नहीं है। अगर वह आज या कल सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो हम कन्नड़ कार्यकर्ताओं का समर्थन करेंगे और जमकर विरोध करेंगे। जब तक वह सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, हम किसी भी हालत में फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे।' 
यह खबर भी पढ़ें: Kamal Haasan: 'कन्नड़ तमिल से पैदा हुई' बयान पर फजीहत के बाद कमल हासन ने दी सफाई, बोले- 'मैंने प्यार से कहा'
विज्ञापन

अभिनेत्री जयमाला ने कहा तमिल से पैदा नहीं हुई कन्नड़
2008 से 2010 के बीच केएफसीसी की प्रमुख रहीं अभिनेत्री जयमाला ने कहा 'जब भी कोई भाषा विवाद होता है, तो सभी कन्नड़ लोगों को एकजुट होना चाहिए- यह हमारा कर्तव्य है। कमल हासन ने चाहे जानबूझकर या अनजाने में कहा हो, उनका बयान गलत था। कन्नड़ भाषा तमिल से पैदा नहीं हुई है।'

उन्होंने यह भी कहा कि गलती को सही ठहराने की कोशिश करने के बजाय उसके लिए खेद व्यक्त करने में कुछ भी गलत नहीं है।


 

क्या है विवाद?
आपको बता दें अभिनेता-राजनेता कमल हासन ने अपनी आगामी फिल्म 'ठग लाइफ' के प्रचार के दौरान हाल ही में यह दावा किया कि 'कन्नड़ भाषा तमिल से पैदा हुई है'। इसके बाद कन्नड़ समर्थक समूहों और सांस्कृतिक संगठनों में आक्रोश फैल गया है।
अभिनेता ने बुधवार को सफाई देते हुए कहा कि कन्नड़ पर उनकी टिप्पणी प्यार से कही गई थी और 'प्यार कभी माफी नहीं मांगता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed