फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Janhvi kapoor talk about rumored boyfriend shikhar pahariya said we have been each others support system

Janhvi-Shikhar: एक दूसरे के सपने को जीते हैं जान्हवी और शिखर! छोटी उम्र से ही दोनों हैं एक साथ

Fri, 17 May 2024 07:34 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 17 May 2024 07:34 PM IST
सार

जान्हवी कपूर पहली बार अपने और शिखर के रिश्ते को लेकर बोली हैं। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि वह शिखर के बहुत करीब हैं। शिखर उनके साथ तब से हैं जब वह पंद्रह साल की थीं। 

विज्ञापन
Janhvi kapoor talk about rumored boyfriend shikhar pahariya said we have been each others support system
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ janhvikapoor

विस्तार

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ते की खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर को उनके गले में शिखर के नाम का नेकलेस पहने हुए भी देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर ने अपने शो में दोनों के डेटिंग और ब्रेकअप के बारे में खुलासा किया था। हालांकि,  एक बार फिर दोनों एक दूसरे के साथ सार्वजनिक तौर देखे जाने लगे। दोनों एक साथ तिरुपति मंदिर भी गए थे। अब जान्हवी कपूर ने अपने और शिखर पहाड़िया के रिश्ते को लेकर बात की है।  

विज्ञापन



15 साल की उम्र से शिखर और जान्हवी है साथ 

जान्हवी और शिखर के रिश्ते की इतनी अफवाहें उड़ने के बाद भी दोनों ने कभी आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की। अब एक साक्षात्कार में जान्हवी ने अपने और  शिखर के रिश्ते को लेकर खुलासा किया है। जान्हवी ने साक्षात्कार में शिखर का नाम लेते हुए कहा, 'मैं जब 15-16 साल की थी तब से वह मेरी जिंदगी में है। मुझे लगता है मेरे सपने हमेशा से उसके सपने रहे हैं और उसके सपने हमेशा से मेरे सपने रहे हैं। हम एक दूसरे के बहुत करीब हैं। हम दोनों एक दूसरे के सपोर्ट सिस्टम हैं।' 

विज्ञापन

Jr NTR: भूमि विवाद को लेकर जूनियर एनटीआर के हाई कोर्ट जाने की बात निकली फर्जी, टीम ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन



‘शिखू’ नाम का नेकलेस पहने दिखीं थी अभिनेत्री

हाल ही में अभिनेत्री जान्हवी कपूर को उनके गले में शिखर के नाम का नेकलेस पहने हुए देखा गया था। अभिनेत्री के नेकलेस पर ‘शिखू’ लिखा था। वहीं, दोनों एक साथ तिरुपति मंदिर भी गए थे। दोनों को मंदिर में देखकर प्रशंसकों ने कहा कि वह एक दूसरे के साथ बंधन में बंध गए। हालांकि, अभिनेत्री ने ‘कुछ भी’ लिखकर इन अफवाहों पर लगाम लगा दी थी। 



जान्हवी कपूर के आगामी कार्य

अभिनेत्री जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म की बात करें तो वह राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस पर दर्शकों ने काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया भी दी है। 
Heeramandi: व्यूज के मामले में 'हीरामंडी' ने केवल 12 दिनों में छू लिया ये आंकड़ा, कलाकारों की हो रही खूब तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed