फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kartam Bhugtam trailer Released Soham Shah Shreyas Talpade Vijay Raaz Madhoo Aksha Psychological Thriller Film

Kartam Bhugtam: सभी को कर्मों का फल यहीं भुगतना होगा... श्रेयस तलपड़े-विजय राज की 'कर्तम भुगतम' का ट्रेलर जारी

Mon, 06 May 2024 01:08 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 06 May 2024 01:08 PM IST
सार

श्रेयस तलपड़े और विजय राज की आगामी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 'कर्तम भुगतम' का दमदार ट्रेलर जारी हो चुका है। यह फिल्म कर्म और भाग्य की रोमांचक यात्रा पर ले जाएगी।

विज्ञापन
Kartam Bhugtam trailer Released Soham Shah Shreyas Talpade Vijay Raaz Madhoo Aksha Psychological Thriller Film
कर्तम भुगतम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रेयस तलपड़े और विजय राज की आगामी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 'कर्तम भुगतम' का दमदार ट्रेलर जारी हो चुका है। यह फिल्म कर्म और भाग्य की रोमांचक यात्रा पर ले जाएगी। दिलचस्प ट्रेलर एक ऐसी दुनिया की झलक पेश करता है, जहां मानव मनोविज्ञान ज्योतिष के रहस्यों से टकराता है। 'कर्तम भुगतम' कर्म के जटिल जाल को दिखाता है और इस शाश्वत सत्य को साबित करता है कि कर्मों के परिणाम होते हैं।
विज्ञापन

कर्म का फल भुगतेंगे श्रेयस
टीजर एक ऐसी कहानी की ओर इशारा करता है, जो सदियों पुरानी सच्चाई को दिखती है। हर कार्य का एक परिणाम होता है। ट्रेलर में देखने को मिला की श्रेयस तड़पड़े का किरदार हंसी-खुशी जिंदगी जी रहा होता है, लेकिन अचानक उसके जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिसके बाद वह हताश हो जाता है और जब उनसे कहीं से उम्मीद नहीं मिलती तो वह ज्योतिषी के कर्म और भाग्य के खेल के जाल में फंस जाता है।

View this post on Instagram

A post shared by Shreyas Talpade (@shreyastalpade27)

विज्ञापन
विज्ञापन

बदलेगी ग्रहों की चाल
श्रेयस का किरदार समाधान पाने के लिए ज्योतिषी बने विजय राज के पास पहुंच जाता है, जो कर्म और उसके फल के बारे में बता रहा है। उन्होंने कहा कि जो होना है वो होकर रहेगा। जन्म, मृत्यु सब लिखी होती है, जो किया वो कर्म है, जो कर रहा है, वो धर्म है और जो होगा, वो कर्तम भुगतम। ज्योतिष और कर्म के प्राचीन सार्वभौमिक सत्यों को जोड़ते हुए फिल्म यह बताने की कोशिश करेगी कि कैसे हर काम के कुछ निश्चित परिणाम होते हैं, जैसी कि सदियों पुरानी हिंदी कहावत है कि जैसा करोगे, वैसा भरोगे।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'काल' और 'लक' जैसी फिल्में बना चुके सोहम ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। श्रेयस के अलावा फिल्म में विजय राज, मधु और अक्षा परदासानी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी दिखेंगे। मेकर्स का दावा है कि 'कर्तम भुगतम' एक ऐसी साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक अपनी सीटों से बांधे रखेगी। यह फिल्म 17 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्माण गांधार फिल्म्स एंड स्टूडियो प्राइवेट की ओर से किया गया है। इस फिल्म को पूरे भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed