फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karishma Tanna Flaunting her baby bump shares her photos with husband Varun Bangera from Pregnancy PhotoShoot

करिश्मा तन्ना ने सहेजे प्रेग्नेंसी के खूबसूरत लम्हे; बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए साझा कीं मैटरनिटी शूट की फोटोज

Sat, 25 Jul 2026 04:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 25 Jul 2026 04:59 PM IST
सार

Karishma Tanna Maternity Shoot: अभिनेत्री करिश्मा तन्ना मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपना मैटरनिटी शूट कराया है। एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

विज्ञापन
Karishma Tanna Flaunting her baby bump shares her photos with husband Varun Bangera from Pregnancy PhotoShoot
करिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा - फोटो : इंस्टाग्राम@karishmaktanna

विस्तार

शादी के करीब चार साल बाद चर्चित अभिनेत्री करिश्मा तन्ना के घर किलकारी गूंजने वाली है। अपने पति वरुण बंगेरा के साथ वे अपने बच्चे का स्वागत करेंगी। परिवार में खुशहाली है। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने और वरुण ने मैटरनिटी शूट कराया है।

विज्ञापन

Karishma Tanna Flaunting her baby bump shares her photos with husband Varun Bangera from Pregnancy PhotoShoot
करिश्मा तन्ना ने शेयर कीं तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@karishmaktanna

साझा कीं प्रेग्नेंसी शूट की तस्वीरें
करिश्मा तन्ना गर्भावस्था के दौरान खूबसूरत पलों को सहेज रही हैं। अक्सर वे अपनी इस खूबसूरत यात्रा की झलकियां सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती हैं। आज शनिवार को उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके प्रेग्नेंसी फोटोशूट की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Karishma Tanna Flaunting her baby bump shares her photos with husband Varun Bangera from Pregnancy PhotoShoot
करिश्मा तन्ना ने शेयर कीं तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@karishmaktanna

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं करिश्मा
करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने मैटरनिटी शूट की झलकियां साझा की हैं, जिनमें वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। कुछ तस्वीरों में वे पति वरुण बंगेरा के साथ पोज देती दिखी हैं। कुछ फोटोज में परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karishma K Tanna (@karishmaktanna)


विज्ञापन

Karishma Tanna Flaunting her baby bump shares her photos with husband Varun Bangera from Pregnancy PhotoShoot
करिश्मा तन्ना ने शेयर कीं तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@karishmaktanna

2022 में हुई थी करिश्मा-वरुण की शादी
तस्वीरों के साथ करिश्मा ने कैप्शन लिखा है, 'मूमेंट्स, लम्हे'। साथ ही काला टीका के तौर पर ब्लैक हार्ट इमोजी बनाया है। करिश्मा ने साल 2022 में वरुण बंगेरा से शादी रचाई थी। करीब चार साल बाद कपल पहले बच्चे का स्वागत करने को तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed