फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Patel talks about participating in Bigg Boss said even Salman khan cant watch this show with his mothe

Karan Patel: 'बिग बॉस' को लेकर करण ने दिया बड़ा बयान, बोले- सलमान आपके करियर को न बना सकते हैं और न ही...

Thu, 25 Apr 2024 07:24 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 25 Apr 2024 07:24 PM IST
सार


अफवाहों का बाजार गर्म है कि टीवी के मशहूर अभिनेता करण पटेल को 'बिग बॉस' के मेकर्स ने अपने आगामी सीजन के लिए अप्रोच किया था। करण ने मेकर्स के ऑफर को ठुकराते हुए कहा था कि,'यह रियलिटी शो गंदा और अपमानजनक है।

विज्ञापन
Karan Patel talks about participating in Bigg Boss said even Salman khan cant watch this show with his mothe
करण पटेल सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टेलीविजन के मशहूर अभिनेता करण पटेल इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल पिछले दिनों अभिनेता ने रियलिटी शो 'बिग बॉस' के बारे में अपनी नापसंदगी को जाहिर किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण ने 'बिग बॉस' के घर में जाने से मना कर दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने शो के बारे में जो कुछ भी कहा था उससे सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अब करण सफाई देते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


'बिग बॉस' है एक अपमानजनक शो 
अफवाहों का बाजार गर्म है कि टीवी के मशहूर अभिनेता करण पटेल को 'बिग बॉस' के मेकर्स ने अपने आगामी सीजन के लिए अप्रोच किया था। करण ने मेकर्स के ऑफर को ठुकराते हुए कहा था कि,'यह रियलिटी शो गंदा और अपमानजनक है। वे किसी भी ऐसे शो का हिस्सा नहीं बन सकते हैं'। 
विज्ञापन


Prithviraj-Supriya: शादी की सालगिरह पर पृथ्वीराज-सुप्रिया ने लिखा प्यारा-सा नोट, एक-दूसरे के लिए कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने गलत समझ लिया 
अब करण पटेल अपने बयान पर सफाई देते हुए कहते हैं, 'देखिए मेरे बयान को गलत तरह से तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। मैंने सिर्फ यही कहा था कि शो में सलमान भाई भी कई बार कह चुके हैं कि ये शो अब इतना गंदा हो गया है कि वे इसे अपनी मां के साथ नहीं देख सकते हैं। मैंने तो बस उनकी ही कही हुई बात को दोहराया था, लेकिन लोगों को मेरी बात समझ में ही नहीं आई'। 

Zara Hatke Zara Bachke: 'जरा हटके जरा बचके' की ओटीटी पर दस्तक जल्द, जानें कब और कहां उठा सकेंगे लुत्फ?

'बिग बॉस' में क्यों शामिल किए जाते हैं आम लोग 
करण पटेल अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'जब एक तरफ आप कहते हैं कि 'बिग बॉस' के घर में आप मशहूर हस्तियों को बतौर प्रतियोगी बुलाते हैं तब आप आम जनता को उसी शो में कैसे बुला लेते हैं। मुझे यह मिश्रण समझ में नहीं आता है। आखिर आप शो किस तरह के दर्शकों के लिए बना रहे हैं। आपके पास दर्शक हैं इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप कुछ भी उनके सामने परोस देंगे और एक बात इस शो में आपको सलमान खान पसंद करते हैं इससे यह साबित नहीं हो जाता है कि शो के बाद आपको बहुत काम मिलने वाला है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed