फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prithviraj Sukumaran and wife Supriya Menon wrote a lovely note on their 13th wedding anniversary on instagram

Prithviraj-Supriya: शादी की सालगिरह पर पृथ्वीराज-सुप्रिया ने लिखा प्यारा-सा नोट, एक-दूसरे के लिए कही यह बात

Thu, 25 Apr 2024 06:40 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 25 Apr 2024 06:40 PM IST
सार

पृथ्वीराज सुकुमारन और उनकी पत्नी सुप्रिया मेनन आज अपनी शादी की 13वीं सालगिरह मना रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा है।

विज्ञापन
Prithviraj Sukumaran and wife Supriya Menon wrote a lovely note on their 13th wedding anniversary on instagram
पृथ्वीराज सुकुमारन और सुप्रिया मेनन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पृथ्वीराज सुकुमारन के लिए आज का दिन बेहद खास है। साल 2011 में आज ही के दिन उन्होंने शादी की थी। उन्होंने सुप्रिया से शादी रचाई थी। आज दोनों पति-पत्नी अपनी शादी की 13वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर दोनों ने एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार भरा नोट लिखा है।

विज्ञापन


16th Week TRP Report: टीआरपी के मामले में 'अनुपमा' की बादशाहत बरकरार, बाकी शो का हुआ यह हाल
विज्ञापन


पृथ्वीराज सुकुमारन ने ऐसे किया विश
पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपनी पत्नी को मुबाकरबाद देते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, "सालगिरह मुबारक हो साथी! दोस्त बनने से लेकर एक छोटी लड़की के मां-बाप बनने तक का यह सफर कमाल का रहा है। मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि बड़े सपने देखने और मुश्किल लड़ाइयां लड़ने का यह सफर आने वाले सालों में हमें कहां ले जाएगा!"
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Prithviraj Sukumaran (@therealprithvi)



पत्नी सुप्रिया मेनन ने भी लिखा खूबसूरत नोट 
पृथ्वीराज के साथ-साथ उनकी पत्नी सुप्रिया मेनन ने भी अपने हैंडल पर एक नोट लिखा। उन्होंने अपनी और पृथ्वीराज की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ''तुम्हारे साथ 13 साल! अद्भुत! जब हम बच्चे थे और एक-दूसरे से मिले थे तब से लेकर अब एक छोटी बच्ची के माता-पिता बनने तक, हम कितनी दूर तक साथ-साथ चले हैं! और अब तक हम साथ हैं! 13वीं सालगिरह मुबारक हो पृथ्वीराज। आने वाले कई सालों तक हम एक-दूसरे को अपने सपनों को पूरा करने और बेहतर जिंदगी जीने के लिए प्रेरित करेंगे!”
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Supriya Menon Prithviraj (@supriyamenonprithviraj)



पृथ्वीराज की आने वाली फिल्म
पृथ्वीराज सुकुमारन ने इस साल 'आदुजीविथम' और 'बड़े मियां छोटे मियां' में काम किया है। दोनों ही फिल्मों के लिए लोगों ने पृथ्वीराज के अभिनय की तारीफ की है। उनकी आने वाली फिल्म 'गुरुवयूर अंबालानादायिल' है। इसका निर्देशन विपिन दास ने किया है। यह फिल्म अगले महीने 16 मई को रिलीज होगी। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा योगी बाबू, बेसिल जोसेफ और निखिला विमल भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

Zara Hatke Zara Bachke: 'जरा हटके जरा बचके' की ओटीटी पर दस्तक जल्द, जानें कब और कहां उठा सकेंगे लुत्फ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed