फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Johars Dharma Productions enters Gujarati cinema with Jindagi Once More

गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहा करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन, इस फिल्म से करेगा डेब्यू

Wed, 20 May 2026 11:22 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 20 May 2026 11:22 PM IST
सार

Dharma Productions: करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों का प्रोडक्शन किया है। अब यह प्रोडक्शन हाउस गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने को तैयार है। 

विज्ञापन
Karan Johars Dharma Productions enters Gujarati cinema with Jindagi Once More
करण जौहर - फोटो : एक्स

विस्तार

फिल्ममेकर करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन के तहत 'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी बेहतरीन बॉलीवुड फिल्में दी हैं। अब ये प्रोडक्शन हाउस गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहा है। यह वार्ताकार फिल्म्स के साथ काम करेगा। दोनों अपकमिंग फिल्म 'जिंदगी वन्स मोर' के लिए एक साथ आए हैं।
विज्ञापन


फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म 'जिंदगी वन्स मोर' 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें सिद्धार्थ रंदेरिया मुख्य भूमिका में हैं। आरती पटेल भी फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं। 'जिंदगी वन्स मोर' को धर्मा प्रोडक्शंस की तरफ से प्रस्तुत किया गया है। इसका प्रोडक्शन वार्ताकार फिल्म्स ने किया है। इसे वासु ढोलकिया ने प्रोड्यूस किया है और जयमिन ने डायरेक्ट किया है। 
विज्ञापन

Karan Johars Dharma Productions enters Gujarati cinema with Jindagi Once More
धर्मा प्रोडक्शन - फोटो : एक्स
'ज़िंदगी वन्स मोर' के बारे में
यह फिल्म पिता-पुत्र के रिश्ते पर आधारित एक भावुक कहानी दिखाती है। यह इस दिल को छू लेने वाली सच्चाई को सामने लाती है कि बच्चे शायद ही कभी जान पाते हैं कि उनके जन्म से पहले उनके पिता असल में कौन थे। यह फिल्म फादर्स डे वीकेंड से ठीक पहले आ रही है।

कब रिलीज होगी फिल्म?
यह जयमिन के डायरेक्शन की पहली फिल्म है और इसकी स्क्रीनप्ले दीप ढोलकिया ने लिखी है। लिखने के अलावा, दीप ढोलकिया जाह्नवी ढकन के साथ स्क्रीन पर भी डेब्यू कर रहे हैं। 'जिंदगी वन्स मोर' 19 जून 2026 को रिलीज होगी।

पत्नी से विवाद के बीच अब रवि मोहन ने उठाया बड़ा कदम, पहले कर चुके हैं एक्टिंग छोड़ने का एलान

धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ का बयान
धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा 'हमारा हमेशा से मानना रहा है कि बेहतरीन कहानियों की कोई भाषाई सीमा नहीं होती। गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में इस समय एक जबरदस्त रचनात्मकता देखने को मिल रही। इसे दर्शकों का समर्थन प्राप्त है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed