फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Johar said Mannara chopra friendship is hypocrisy in bigg boss 17 new promo video

Bigg Boss 17 Promo: वीकेंड के वार में करण जौहर ने मन्नारा की दोस्ती पर उठाए सवाल, बोले- 'इसे पाखंड कहते हैं'

Fri, 01 Dec 2023 10:29 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Fri, 01 Dec 2023 10:29 AM IST
विज्ञापन
Karan Johar said Mannara chopra friendship is hypocrisy in bigg boss 17 new promo video
करण जौहर, मन्नारा चोपड़ा - फोटो : social media
सलमान खान का सबसे चर्चित और कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' हमेशा ही दर्शकों का मनोरंजन करता है। इस समय टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'बिग बॉस 17' का भी दर्शक खूब आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। इस वीकेंड के वार में नया मोड़ आने वाला है। हर हफ्ते सलमान खान शो में कंटेस्टेंट्स को रियलिटी चेक देने आते हैं, लेकिन इस बार करण जौहर शो को होस्ट करते नजर आएंगे। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें करण जौहर घर के एक कंटेस्टेंट की दोस्ती को पाखंड बताते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


वीकेंड वार में करण आएंगे नजर
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' का एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें करण ने मन्नारा की दोस्ती को पाखंड करार दिया है। इस वीडियो में आगे दिखाया गया है कि करण जौहर मुनव्वर फारुकी के प्रति उनके व्यवहार के लिए अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा को बुलाते नजर आते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: शाहरुख ने डंकी को बताया साफ सुथरा मनोरंजन, 'लुट पुट गया' पर फैन का वीडियो साझा कर लुटाया प्यार
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकिता लोखंडे से कही यह बात
शो के नए प्रोमो में करण को अंकिता लोखंडे से पूछते हुए सुना जा सकता है, 'क्या आपने इसलिए कदम पीछे खींच लिया क्योंकि मुनव्वर की प्राथमिकता अभी मन्नारा हैं?' अभिनेत्री ने कहा, 'मेरी समस्या यह है कि मैं एक भावुक इंसान हूं।' करण ने कहा, 'मैं ऐसा हूं, मैं इमोशनल हूं, अगर मुझे बुरा लगेगा तो मैं आपके मुंह पर कह दूंगा। हमने सिर्फ आपको ये कहते हुए सुना है, ये आपके कार्यों में नजर नहीं आता।'

मन्नारा की दोस्ती को बताया डबल स्टैंडर्ड
वहीं, प्रोमो में आगे मन्नारा के लिए, करण ने कहा कि उनका केवल एक ही काम है, 'वह सिर्फ दोस्ती के लिए पूछती हैं।' अनुराग के नामांकित किए जाने के बाद करण ने मुनव्वर फारुकी के लिए स्टैंड न लेने के लिए उन्हें बुलाया। करण ने मन्नारा को लेकर कहा, 'क्या ये दोस्ती है? मेरे हिसाब से इसे दोस्ती नहीं पाखंड कहा जाता है, जिस तरह से आप दोस्ती करती हो, यह दोस्ती नहीं होती है। इसे डबल स्टैंडर्ड कहते हैं।'

यह भी पढ़ें: Thursday Box Office: टाइगर 3 दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम, फर्रे की निकली जान, 12वीं फेल का कुछ ऐसा रहा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed