{"_id":"66f2ae525671bdcbcb006729","slug":"karan-johar-reveals-stars-demanded-fees-equal-to-kill-movie-total-budget-then-he-said-thank-you-and-bye-2024-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: नेपोटिज्म का आरोप लगाने वालों को करण का मुंहतोड़ जवाब, बोले, इस आउटसाइडर के लिए नहीं मिली तारीफ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Karan Johar: नेपोटिज्म का आरोप लगाने वालों को करण का मुंहतोड़ जवाब, बोले, इस आउटसाइडर के लिए नहीं मिली तारीफ
Tue, 24 Sep 2024 05:50 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 24 Sep 2024 05:50 PM IST
सार
करण जौहर ने हाल ही में ‘किल’ के लिए सितारों के ज्यादा फीस मांगने को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब फिल्म के बजट के बराबर फीस की मांग की गई, तो उन्होंने इसके लिए इनकार कर दिया और इंडस्ट्री के बाहर के व्यक्ति को कास्ट किया।
विज्ञापन
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
करण जौहर बॉलीवुड के जाने-माने और बड़े निर्देशक और निर्माता हैं। हाल ही में उन्होंने ‘किल’ फिल्म का निर्माण किया। अब इस फिल्म को लेकर उन्होंने कुछ खुलासे किए हैं। करण ने साझा किया कि जब वह इस फिल्म का निर्माण कर रहे थे, तो उन्होंने कई सितारों से संपर्क किया था, लेकिन सभी ने एक जैसी ही फीस मांगी थी, जो फिल्म के पूरे बजट के बराबर था। निर्माता ने यह भी साझा किया कि ‘किल’ के लिए उन्होंने किसी अंदर वाले के बजाय लक्ष्य लालवानी को कास्ट किया, जो कि बाहरी हैं। इसके लिए उनकी कोई प्रशंसा नहीं हुई।
प्रोजेक्ट के बराबर फीस मांगने वालों को कहा बाय-बाय
हाल ही में करण जौहर हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के फिल्म निर्माताओं के साथ एक राउंड टेबल का हिस्सा रहें। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने अभिनेताओं को मोटी फीस देना बंद कर दिया है, अगर वे अच्छी शुरुआत की गारंटी नहीं देते हैं। करण ने कहा, 'मैं अब और अधिक भुगतान नहीं करता। मैंने कहा है कि बहुत-बहुत धन्यवाद, मैं आपको भुगतान नहीं कर सकता, अलविदा। अब मैं उनसे पूछ रहा हूं कि वह किस अधिकार से मुझसे फीस मांग रहे हैं?'
Game Changer: इस दिन होगा राम चरण की 'गेम चेंजर' से जुड़ा बड़ा एलान, संगीत निर्देशक ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी
विज्ञापन
फिल्म के बजट के बराबर मांगी फीस
फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने आगे कहा, ‘हाल ही में, मैंने ‘किल’ नाम की एक छोटी सी फिल्म बनाई। मैंने उस फिल्म पर पैसे खर्च किए क्योंकि यह एक हाई कॉन्सेप्ट फिल्म थी जिसमें एक नया कलाकार था। इससे पहले, हम जिस भी स्टार के पास उस फिल्म को लेकर गए, उन्होंने फिल्म के पूरे बजट के बराबर फीस मांगी। मैं आपको 40 करोड़ रुपये कैसे दे सकता हूं? जबकि फिल्म का पूरा बजट ही 40 करोड़ रुपये है?’
लक्ष्य लालवानी को कास्ट करने पर नहीं मिली प्रशंसा
निर्माता ने मजाक-मजाक में आगे कहा, ‘मैंने आखिरकार एक नए लड़के को लिया और मुझे यह कहना होगा कि वह एक बाहरी व्यक्ति था। मुझे खुद के लिए यह कहना होगा, क्योंकि मैं पूरी जिंदगी इसके लिए परिणाम भुगत रहा हूं। और अब, जब मैंने एक बाहरी व्यक्ति को कास्ट किया और फिल्म अच्छी है, तो किसी ने मेरी प्रशंसा नहीं की।’ ‘किल’ ने दर्शकों और आलोचकों से खूब प्रशंसा लूटी और दुनिया भर के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में कई पुरस्कार और प्रशंसा भी प्राप्त किए।
'मैम आपने बहुत सपने पूरे कर दिए', फूल ने खास अंदाज में किया किरण राव का शुक्रिया