फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Jonita gandhi trolls for having facial hairs and trollers told her godzilla

Jonita Gandhi: चेहरे पर बालों के लिए जोनिता गांधी को मिलते थे भद्दे कमेंट्स, सिंगर बोलीं- लोगों ने गॉडजिला कहा

Sun, 15 Jun 2025 08:54 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 15 Jun 2025 08:54 AM IST
सार

Jonita Gandhi Trolls For Facial Hair: गायिका जोनिता गांधी ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ में आई मुश्किलों के बारे में बात की है। साथ ही कहा कि उन्हें चेहरे को लेकर भी भद्दे कमेंट्स मिलते थे। 

विज्ञापन
Singer Jonita gandhi trolls for having facial hairs and trollers told her godzilla
जोनिता गांधी - फोटो : इंस्टाग्राम- @jonitamusic

विस्तार

म्यूजिक की दुनिया में जोनिता गांधी एक जाना माना नाम हैं। हाल ही में सिंगर एक इंटरव्यू में शामिल हुईं, जहां उन्होंने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की है। इस दौरान गायिका ने बताया कि लोग उन्हें चेहरे और बालों को लेकर खराब-खराब बोलते थे, जिससे उनकी जिंदगी पर बुरा असर पड़ रहा था। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन


मैं घर आकर रोती थी
जोनिता गांधी हॉटरफ्लाई के साथ एक बातचीत में शामिल हुईं। उन्होंने वहां अपने पर्सनल लाइफ के बुरे अनुभवों को साझा किया और अपने फेशियल हेयर को लेकर परेशान किए जाने के बारे में भी बताया। सिंगर ने कहा, ‘जब मैं बड़ी हो रही थी तो मेर चेहरे पर काफी बाल थे, जिस वजह से लोग मुझे चिढ़ाते थे और खराब-खराब बोलते थे। वे मुझे गॉडजिला कहते थे, मुझे लगता है कि वे बस यही सोचते थे कि मैं बदसूरत हूं। मैं घर आकर रोती थी। यहां तक कि मेरी क्लास के पंजाबी लड़के भी मेरा मजाक उड़ाते थे। मैं अपनी बॉडी को खुद ही नहीं अपना पा रही थी, तो कोई और कैसे अपनाता।’
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Jonita Gandhi: करियर की शुरुआत में सिंगर जाेनिता के साथ हुआ बुरा एक्सपीरियंस, संगीतकार ने अकेले मिलने को कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीत ने मेरी जिंदगी बदली
आगे बातचीत में सिंगर जोनिता गांधी ने बताया, ‘मेरे अंदर अभी भी वो डर है, लेकिन संगीत ने मेरी जिंदगी बदली। इसने मुझे महसूस कराया कि मैं जीवन में कुछ अलग कर रही हूं, जबकि और कुछ मुझे अच्छा नहीं लग रहा था। यहां तक कि जब मैंने टोरंटो में शो किए, तो मैं अच्छे कपड़े नहीं पहनती थी। मैं कुर्ती पहनती थी, जबकि हर कोई लहंगा पहनता था। मुझे लगता है कि मैं बदसूरत बतख हूं जो हंस बन गई है।’

जोनिता गांधी के बारे में
जोनिता गांधी ने साल 2025 में फिल्म ‘छावा’ और ‘नादानियां’ में गाने गाए हैं। हिंदी के अलावा वह पंजाबी और तमिल फिल्मों में भी गाने गा चुकी हैं। वह एआर रहमान के साथ भी काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed