फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kangana Ranaut Starrer Emergency Trailer will be released on this day Actress Shares New Poster See Here

Emergency Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन जारी होगा कंगना रणौत की 'इमरजेंसी' का ट्रेलर, साझा किया नया पोस्टर

Mon, 12 Aug 2024 01:44 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 12 Aug 2024 01:44 PM IST
सार

कंगना रणौत की आगामी फिल्म इमरजेंसी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में मेकर्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए आज फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है।  

विज्ञापन
Kangana Ranaut Starrer Emergency Trailer will be released on this day Actress Shares New Poster See Here
इमरजेंसी पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री और सासंद कंगना रणौत राजनीति के साथ-साथ फिल्मों में भी सक्रिय हैं। वह जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। दर्शकों को अभिनेत्री की इस फिल्म का लंबे वक्त से बेसब्री से इंतजार है। दर्शक फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। ऐसे में मेकर्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए आज फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। कंगना ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर साझा कर ट्रेलर से जुड़ी जानकारी साझा की है।

विज्ञापन

कंगना रणौत ने साझा किया पोस्ट

'इमरजेंसी' का ट्रेलर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को जारी किया जाएगा। इस फिल्म में अभिनेत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा, लोकतांत्रिक भारतीय इतिहास के सबसे काले समय और सत्ता की लालसा का गवाह बनें जिसने पूरे देश को लगभग जला डाला था। कंगना रणौत की इमरजेंसी का ट्रेलर 14 अगस्त को आएगा। भारतीय लोकतंत्र के सबसे काले अध्याय और आपातकाल की विस्फोटक गाथा 6 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)


पहले जून में रिलीज होने वाली थी फिल्म

बता दें कि कंगना रणौत की फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को रिलीज होगी। इससे पहले ये फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली थी। मगर लोकसभा चुनाव के चलते इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया था। कंगना रणौत इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से जीती हैं।


पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के किरदार में दिखेंगीं कंगना

फिल्म 'इमरजेंसी' पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से देश में लगाए गए आपातकाल पर आधारित है। फिल्म में कंगना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन भी अभिनेत्री ने खुद ही किया है। कंगना के अलावा इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर और मिलिंद सोमन भी दिखेंगे। कंगन को आखिरी बार फिल्म 'तेजस' में देखा गया था।

Kareena Kapoor Khan: सारा अली खान को करीना कपूर ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, गिफ्ट में भेजेंगी कद्दू की सब्जी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed