Mr & Mrs Mahi: ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में सूर्या का ‘स्कूप शॉट’ लगाएंगी जान्हवी, अभिनेत्री ने किया खुलासा
‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने फिल्म को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म में भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के मशहूर स्कूप शॉट को आजमाया गया है
विस्तार
जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ बस कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के कलाकार और निर्माता इसके प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से प्रशंसक इसका बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर में जान्हवी कपूर और राजकुमार राव क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं। अब ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ से जुड़ी दिलचस्प जानकारी सामने आई है। अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने खुलासा किया है कि फिल्म में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के स्कूप शॉट को आजमाया है।
सूर्यकुमार यादव ने दी शुभकामनाएं
19 मई को सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के लिए शुभकामनाएं दी हैं। फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए सूर्या ने लिखा, ‘बहुत अच्छा दिख रहा है, इसके लिए इंतजार नहीं कर सकता, पूरी यूनिट को शुभकामनाएं।’ स्टोरी साझा करते हुए उन्होंने निर्देशक शरन शर्मा, करण जौहर, जान्हवी कपूर और राजकुमार राव को टैग भी किया।
Ghajini: 'गजनी' में आमिर की जगह होते सलमान, इस एक्टर ने कहा- जल्दी गुस्सा हो जाते हैं, उन्हें लेना सही नहीं
जान्हवी ने स्कूप शॉट को लेकर किया खुलासा
सूर्यकुमार यादव के द्वारा की गई सराहना पर जान्हवी कपूर ने प्रतिक्रिया देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई और खुलासा किया कि उन्होंने सूर्यकुमार यादव के प्रसिद्ध 'स्कूप शॉट' को फिल्म में आजमाया है। अभिनेत्री ने लिखा, ‘हमने आपके मशहूर 'स्कूप शॉट' को फिल्म में करने की कोशिश की है। उम्मीद है कि हम इसके साथ न्याय कर पाएं। धन्यवाद!’
महेंद्र और महिमा की कहानी है ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’
स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ महेंद्र और महिमा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी शादी तय होती है। महेंद्र महिमा को क्रिकेट के खेलने के लिए प्रेरित करता है। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। फिल्म । 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Suchitra: सुचित्रा ने पूर्व पति कार्तिक को बताया था समलैंगिक, अब अभिनेता ने भेजा कानूनी नोटिस