फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanjay Leela Bhansali Web Series Heeramandi got 8.5 million views in just 12 day artists are being praised

Heeramandi: व्यूज के मामले में 'हीरामंडी' ने केवल 12 दिनों में छू लिया ये आंकड़ा, कलाकारों की हो रही खूब तारीफ

Fri, 17 May 2024 07:23 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 17 May 2024 07:23 PM IST
सार

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' को देखने के लिए दर्शकों में उत्साह नजर आ रहा है। यह दूसरे हफ्ते में नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे ज्यादा देखे जाने वाली गैर-अंग्रेजी वेब सीरीज बन गई है। 

विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali Web Series Heeramandi got 8.5 million views in just 12 day artists are being praised
वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in

विस्तार

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' को भले ही मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हो, लेकिन इसे देखने वालों की लाइन लगी हुई है। ताजा खबर यह है कि इस सीरीज को अब तक 8.5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। सीरीज ने यह आंकड़ा केवल 12 दिन में ही छू लिया है। 'हीरामंडी' दूसरे हफ्ते में नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे ज्यादा देखे जाने वाली गैर-अंग्रेजी वेब सीरीज बन गई है। सीरीज की इस उपलब्धि से फिल्म के कलाकार काफी खुश नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि इस सीरीज से निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपना ओटीटी डेब्यू भी किया है।

विज्ञापन


दर्शकों की प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित हैं अदिति राव हैदरी
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने इस उपलब्धि पर कहा कि वो इस अविश्वसनीय प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि इस सीरीज का जबरदस्त असर हुआ है। अदिति ने कहा कि उन्हें इस सीरीज में मुजरा करना काफी अच्छा लगा। उन्होंने आगे कहा कि जब आपकी मेहनत पर पूरी दुनिया की ओर से प्यार मिलता है, तो इससे काफी संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि वो इसके लिए संजय लीला भंसाली और नेटफ्लिक्स की आभारी हैं।
विज्ञापन


तारीफों से भरा पड़ा है ऋचा का इनबॉक्स
सीरीज की एक और अभिनेत्री  ऋचा चड्ढा ने कहा कि वो 'हीरामंडी' को हर दिन मिल रहे प्यार से काफी ज्यादा खुश हैं। उनका इनबॉक्स दिल को छू लेने वाले मैसेज से भरा पड़ा हुआ है। ऋचा ने कहा कि उन्होंने लज्जो के किरदार को जीवंत बनाने के लिए जान लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chhota Bheem Trailer: 'छोटा भीम' का धांसू ट्रेलर रिलीज, जादुई दुनिया में सुपरविलेन ‘दमयान’ से होगी जंग


संजीदा शेख ने जताया संजय लीला भंसाली का आभार
वहीदा का किरदार निभाने वाली संजीदा शेख ने सीरीज की उपलब्धि पर कहा कि दुनियाभर के दर्शकों के सामने अपना काम दिखाने के लिए नेटफ्लिक्स जैसे प्लेटफॉर्म का होना एक दुर्लभ अवसर है। उन्होंने इसके लिए संजय लीला भंसाली का आभार जताया। संजीदा दर्शकों से मिल रही तारीफों और प्यार से बेहद खुश हैं।

Stars Body Transformation: जिम में बहाया पसीना, स्ट्रिक्ट डाइट के बाद स्टार्स का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

अब लगता है कि मैं सफल हो गया हूं: ताहा शाह
ताहा शाह ने सीरीज में ताजदार का किरदार निभाया है, वो भी 'हीरामंडी' की सफलता से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि 15 साल की जबरदस्त मेहनत के बाद उन्हें लगता है कि वो सफल हो गए हैं। ताहा ने कहा कि उन्हें अपने किरदार के लिए बहुत प्यार मिल रहा है। उनका मानना है कि इस सीरीज के रिलीज होने के बाद से ही उन्हें दुनिया भर के दर्शकों की ओर से खूब तारीफें मिली हैं।

Kartik Aaryan: घाटकोपर हादसे में कार्तिक के मामा मामी की मौत, बेटे के पास जाने के लिए यूएस वीजा लगवाने आए थे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed