फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Janhvi Kapoor make a vow for Gunjan Saxena actor Pankaj Tripathi actress given up non veg food

Janhvi Kapoor: पंकज त्रिपाठी के लिए जान्हवी कपूर ने क्यों मांगी थी मन्नत, छोड़ दिया था नॉन वेज खाना

Sat, 25 May 2024 07:45 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 25 May 2024 07:45 AM IST
सार

जान्हवी कपूर ने बताया कि वो पंकज त्रिपाठी  के साथ फिल्म करना चाहती थीं। पंकज उनकी विश लिस्ट में शामिल थे। उन्होंने बताया कि वो पंकज की बहुत बड़ी फैन हैं। 

विज्ञापन
Janhvi Kapoor make a vow for Gunjan Saxena actor Pankaj Tripathi actress given up non veg food
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

विस्तार

जान्हवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रचार में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ राजकुमार राव भी नजर आएंगे। हालिया साक्षात्कार में जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' से जुड़े किस्से सुनाए और पंकज त्रिपाठी से साथ काम करने के अनुभव को भी साझा किया।

विज्ञापन


पंकज की बहुत बड़ी फैन हैं जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर ने कहा कि वो पंकज त्रिपाठी  के साथ फिल्म करना चाहती थी। पंकज उनकी विश लिस्ट में शामिल थे। उन्होंने बताया कि वो पंकज की बहुत बड़ी फैन है। फिल्म 'गुंजन सक्सेना' के सेट पर वो किसी पागल लड़की के जैसा बर्ताव करती थी। दरअसल, उनसे यह सवाल पूछा गया था कि ऐसा कौन सा अभिनेता है, जिसके साथ जान्हवी काम करना चाहती थीं। इसके जवाब में जान्हवी ने तुरंत पंकज त्रिपाठी का नाम लिया था।
विज्ञापन


Nia Sharma: 'सुहागन चुड़ैल' से कमबैक को तैयार निया शर्मा, किरदार और शो को लेकर किए दिलचस्प खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन


जान्हवी ने मांगी थी मन्नत
'गुंजन सक्सेना' साल 2020 में रिलीज हुई थी। इसमें जान्हवी ने एक पायलट का किरदार अदा किया था, जो कारगिल युद्ध में भी भाग लेती हैं। जान्हवी कपूर साक्षात्कार में बताती हैं कि उन्होंने इस बात के लिए मन्नत भी मांगी थी कि पंकज त्रिपाठी इस फिल्म को करने के लिए राजी हो जाए। जान्हवी ने बताया कि इसके लिए उन्होंने करीब 10 से 12 दिनों के लिए नॉन वेज खाना बंद कर दिया था।

Karan Johar: कई कलाकारों को बॉलीवुड में एंट्री दिला चुके हैं करण जौहर, फिल्में देखकर रोने लगते हैं दर्शक

31 मई को रिलीज होगी ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ 
‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ 31 मई को रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित है, जिसमें राजकुमार राव और जान्हवी कपूर क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। फिल्म के लिए जान्हवी कपूर ने काफी मेहनत की है। उनकी क्रिकेट ट्रेनिंग के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें वो पसीना बहाते नजर आ रही हैं। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' को भी शरण ने ही डायरेक्ट किया था।

Actors: बॉलीवुड में छाए मराठी फिल्मों से डेब्यू करने वाले ये कलाकार, अभिनय के दम पर जीते दिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed