फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jackie Shroff Maharashtra Farmhouse have Open Kitchen Swimming Pool Lush Greenery

क्या आपने देखा जैकी श्रॉफ का शानदार फार्म हाउस? किचन और जिम के अलावा ये चीजें भी हैं मौजूद

Mon, 20 Oct 2025 06:09 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 20 Oct 2025 06:09 PM IST
सार

Jackie Shroff Farmhouse: फराह खान अपने कुक के साथ जैकी श्रॉफ के फार्म हाउस पर पहुंची हैं। उन्होंने यहां की शानदार झलक दिखाई है। आइए डालते हैं एक नजर।

विज्ञापन
Jackie Shroff Maharashtra Farmhouse have Open Kitchen Swimming Pool Lush Greenery
जैकी श्रॉफ का फार्महाउस - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

कोरियोग्राफर फराह खान अक्सर कई सेलेब्स के घर या फार्म हाउस पर जाती हैं। वह इसका वीडियो बनाती हैं और इसे अपने फूड व्लॉग पर शेयर करती हैं। इसी के तहत वह अपने कुक दिलीप के साथ अभिनेता जैकी श्रॉफ के फार्म हाउस पर गईं। 44,000 वर्ग फुट में फैला यह शानदार फार्म हाउस किसी रिसॉर्ट जैसा लगता है। महाराष्ट्र में मौजूद यह हरियाली से भरपूर है, जो जैकी के प्रकृति और पेड़-पौधों के प्रति गहरे प्रेम को दर्शाता है। आइए जानते हैं उनके बेहतरी फॉर्म हाउस के बारे में।
विज्ञापन

Jackie Shroff Maharashtra Farmhouse have Open Kitchen Swimming Pool Lush Greenery
जैकी श्रॉफ का फार्म हाउस - फोटो : यूट्यूब
सालगिरह मनाने के लिए खरीदा फार्म हाउस
जैकी श्रॉफ महाराष्ट्र के सबसे खूबसूरत फार्म हाउस में से एक के मालिक हैं, जो मुंबई और पुणे के बीच मौजूद है। उन्होंने इसे अपनी पत्नी आयशा श्रॉफ के साथ अपनी 25वीं शादी की सालगिरह मनाने के लिए खरीदा था। यह संपत्ति 44,000 वर्ग फुट में फैली हुई है और हरे-भरे बगीचों, पेड़ों और पौधों से घिरी हुई, बेहद शांत दिखती है। फार्म हाउस में एक पोल्ट्री सेक्शन भी है, जिसमें पक्षी, खरगोश, मुर्गियां और एक बड़ा मछली तालाब है।

यह खबर भी पढ़ें: 'फिल्म का लोगों पर पड़ा अच्छा प्रभाव, कोई सोच भी नहीं सकता था'; DDLJ के 30 साल पूरे होने पर बोले शाहरुख
विज्ञापन
विज्ञापन

Jackie Shroff Maharashtra Farmhouse have Open Kitchen Swimming Pool Lush Greenery
जैकी श्रॉफ का फार्म हाउस - फोटो : यूट्यूब
फार्म हाउस में सब्जी और फल
फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में इस फार्म हाउस की झलक दिखई है। उन्होंने पूरे फार्म हाउस का दौरा किया और साथ ही उस बगीचे को भी दिखाया जो सब्जियों और फलों से भरा हुआ था जिनका इस्तेमाल जैकी खाना पकाने के लिए करते हैं। फार्म हाउस में एक बड़ा स्विमिंग पूल, जकूजी, एक ओपन-एयर एम्फीथिएटर और आधुनिक उपकरणों से युक्त एक अखाड़ा-शैली का जिम भी है।
विज्ञापन

Jackie Shroff Maharashtra Farmhouse have Open Kitchen Swimming Pool Lush Greenery
जैकी श्रॉफ का फार्म हाउस - फोटो : यूट्यूब
मां के जन्मदिन पर लगाया था पेड़
जैकी श्रॉफ ने फराह को एक पेड़ भी दिखाया जो उन्होंने 12 साल पहले अपनी मां के जन्मदिन पर लगाया था। जैकी श्रॉफ ने उन जगहों को भी दिखाया जहां वह भविष्य में अपने मवेशियों को रखने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed