Ishaan Khatter: कान में दिखाए जाने से पहले ईशान खट्टर ने की 'होमबाउंड' की तारीफ, बताया 'जरूरी' है फिल्म
Ishaan Khatter On Homebound: ईशान खट्टर की फिल्म 'होमबाउंड' का कान फिल्म महोत्सव में प्रीमियर होने वाला है। इससे पहले उन्होंने फिल्म के बारे में खास बात कही है।
विस्तार
ईशान खट्टर इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह हाल ही में सीरीज 'द रॉयल्स' में नजर आए थे। सीरीज में उनके साथ भूमि पेडनेकर भी थीं। सीरीज को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। हालांकि लोगों ने सीरीज में ईशान की एक्टिंग की तारीफ की है। अब ईशान अपनी आने वाली फिल्म होमबाउंड में नजर आने वाले हैं। फिल्म को कान फिल्म महोत्सव में दिखाया जाएगा। फिल्म में जान्हवी कपूर भी हैं। ईशान ने इस फिल्म और निर्देशक नीरज घेवान के बारे में बात की।
ईशान ने होमबाउंड की तारीफ की
जूम से बातचीत में ईशान खट्टर ने फिल्म 'होमबाउंड' के बारे में बात की। ईशान ने कहा 'सबकुछ जल्दी हो रहा है और नीरज बहुत सुरक्षात्मक हैं। मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है। मैं चाहता हूं कि लोग इसे जल्दी देखें। मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही जरूरी फिल्म है।' निर्देशक नीरज घेवान की तारीफ करते हुए ईशान ने कहा कि वह एक बहुत ही अलग फिल्म निर्माता हैं। वह एक संवेदनशील, मानवीय, विचारशील फिल्म निर्माता भी हैं। उनकी फिल्में 'मसान' जैसी हैं। वह ऐसे ही हैं। मुझे लगता है कि लोग अब इस तरह की फिल्में नहीं बना रहे हैं।'
यह खबर भी पढ़ें: Ishaan Khatter: ईशान खट्टर Cannes में शामिल होने फ्रांस पहुंचे, तस्वीरें की साझा तो दीवानी हो गईं फीमेल फैंस
कान में होगा प्रीमियर
कान फिल्म महोत्सव में ईशान की फिल्म 'होमबाउंड' दिखाए जाने से पहले वह कान पहुंचे। ईशान खट्टर ने फ्रांस की खूबसूरत स्ट्रीट से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। साथ ही एक कैप्शन भी लिखा-बोनजोर, कान फिल्म फेस्टिवल। बोनजोर शब्द का मतलब फ्रेंच में होता है नमस्ते या गुड मॉर्निंग। ईशान की फिल्म ‘होमबाउंड’ का कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने वाला है। यह प्रीमियर 21 मई को होगा। यही कारण है कि ईशान फ्रांस पहुंचे हैं।
होमबाउंड के बारे में
आपको बता दें फिल्म 'होमबाउंड' को नीरज घेवन ने लिखा और निर्देशित किया है। इसमें ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने किया है।