{"_id":"661e3f95e96efb3310062b83","slug":"is-rana-daggubati-going-to-play-villain-in-rajinikanth-film-vettaiyan-know-about-movie-story-and-release-date-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vettaiyan: क्या 'वेट्टैयन' में विलेन का किरदार निभाने वाले हैं राणा दग्गुबाती? सोशल मीडिया पर हुआ खुलासा!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vettaiyan: क्या 'वेट्टैयन' में विलेन का किरदार निभाने वाले हैं राणा दग्गुबाती? सोशल मीडिया पर हुआ खुलासा!
Tue, 16 Apr 2024 02:36 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Tue, 16 Apr 2024 02:36 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर इस फिल्म में अभिनेता राणा दग्गुबाती के किरदार को लेकर काफी चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि राणा दग्गुबाती विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे।
विज्ञापन
रजनीकांत और राणा दग्गुबाती
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सुपरस्टार रजनीकांत अपनी आने वाली फिल्म 'वेट्टैयन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इसी बीच फिल्म को लेकर एक अफवाह सोशल मीडिया पर फैल रही है। इस अफवाह से ही दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर चल रही है यह चर्चा
सोशल मीडिया पर इस फिल्म में अभिनेता राणा दग्गुबाती के किरदार को लेकर काफी चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि राणा दग्गुबाती विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे। उनका किरदार बेहद खतरनाक होने वाला है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
क्या है फिल्म की कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। इसका निर्देशन टीजे ग्नानवेल कर रहे हैं। फिल्म में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के अलावा फहद फासिल, दुशारा विजयन, रितिका सिंह और मंजू वारियर भी मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। 'वेट्टैयन' में जाने-माने संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की धुनें भी सुनने को मिलेगी।
विज्ञापन
Amar Singh Chamkila: आधी रात में इस गाने के लिए एआर रहमान ने इरशाद को बिठाए रखा, बाहर जाने से कर दिया था मना
फिर साथ दिखेंगे रजनी और अमिताभ
इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से रजनीकांत और अमिताभ बच्चन एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इससे पहले दोनों को साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'हम' में देखा गया था। मेकर्स ने कुछ दिन पहले ही फिल्म का एक नया पोस्टर साझा किया था। इसके साथ बताया गया था कि फिल्म 'वेट्टैयन' अक्तूबर 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।