फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   International Moon Day Top 10 Bollywood Songs Dedicated To The Moon

International Moon Day: ‘चांद’ पर फिल्माए गए इन बॉलीवुड गानों ने दर्शकों का मोहा मन, जानें दस यादगार सॉन्ग्स

Sun, 20 Jul 2025 04:37 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 20 Jul 2025 04:37 PM IST
सार

Bollywood Songs Based On Moon: आज 20 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय चंद्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास अवसर पर जानेंगे बॉलीवुड के वो गानें, जिनमें चांद की चर्चा की गई है।

विज्ञापन
International Moon Day Top 10 Bollywood Songs Dedicated To The Moon
चांद पर बने गानें - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के नए-पुराने गानों में अक्सर चांद-सितारों की तुलना प्रेमी-प्रेमिका से की जाती है और रोमांस को बेहद ही खूबूसरत तरीके से बयां करने का प्रयास किया जाता है। आज 20 जुलाई को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय चांद दिवस के रूप में मनाया जाता है। तो इस दिन हम उन बॉलीवुड गानों को जानेंगे, जिनमें चांद का जिक्र किया गया है। 

विज्ञापन

धीरे धीरे चल चांद गगन में
ये गाना 'लव मैरिज' फिल्म का है, जो 1959 में रिलीज हुई थी। फिल्म में देव आनंद, माला सिन्हा और हेलेन जैसे दिग्गज कलाकार मौजूद थे। फिल्म का निर्देशन सुबोध मुखर्जी ने किया था। 

विज्ञापन


खोया खोया चांद, खुला आसमान
इस गाने की बात करें,  तो यह 'काला बाजार' फिल्म का गाना है, जो 1960 में रिलीज हुई थी। इसमें देव आनंद और वहीदा रहमान मुख्य भूमिका में थे। 


चौदहवीं का चांद हो या आफताब हो
यह गाना 'चौदहवीं का चांद' फिल्म का था। इसमें गुरु दत्त और वहीदा रहमान मुख्य भूमिका में थीं। ये फिल्म 1960 में रिलीज हुई थी। 

International Moon Day Top 10 Bollywood Songs Dedicated To The Moon
चांद सा रोशन चेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम

ये चांद सा रोशन चेहरा, जुल्फों का रंग सुनहरा
शम्मी कपूर और शर्मिला टैगोर अभिनीत ‘कश्मीर की कली’ फिल्म का यह गाना है। इस फिल्म का निर्देशन शक्ति समंता ने किया था, जो 1964 में रिलीज हुई थी।


चलो दिलदार चलो चांद के पार चलो
मीना कुमारी और राज कुमार द्वारा अभिनीत 'पाकीजा' फिल्म का यह गाना है। इसमें अशोक कुमार और नादिरा भी मुख्य भूमिका में नजर आए था। यह फिल्म 1972 में नजर आई थी। 


चंदा रे चंदा 
1997 में रिलीज हुई फिल्म 'सपने' का गाना ‘चंदा रे चंदा रे कभी तो जमीन पर आ बैठेंगे बातें करेंगे’ गाना काफी पसंद किया गया था। 


चांद ने कुछ कहा रात ने कुछ कहा 
शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार अभिनीत 'दिल तो पागल है' फिल्म, 1997 में रिलीज हुई थी। यह गाना उसी फिल्म का है, जो बहुत फेमस हुआ था। फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था।


गली में आज चांद निकला
1998 में अजय देवगन और पूजा भट्टा अभिनीत 'जख्म' फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म का गाना ‘जानें कितने दिनों के बाद गली में आज चांद निकला’ आज भी लोगों के जुबां पर है।


चांद छुपा बादल में
सलमान खान, अजय देवगन और ऐश्वर्या राय अभिनीत 'हम दिल दे चुके सनम', साल 1999 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन का संजय लीला भंसाली ने किया था। फिल्म में मौजूद गाना ‘चांद छुपा बादल में’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। 


चंदा मामा सो गए
‘चंदा मामा सो गए, सूरज चाचू जागे’ यह गाना 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' फिल्म का है। यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। इसमें संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed