Imtiaz Ali: ‘ये लोग बचकाने हैं, उनकी गलती को…’ रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी पर बोले इम्तियाज अली
Imtiaz Ali: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में हुई अश्लील टिप्पणी पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जिसमें अब इम्तियाज अली और मनोज बाजपेयी ने भी कुछ कहा है। आइए जानते हैं आखिर इन्होंने क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद से विवाद खड़ा हो गया है। इस पर कई हस्तियां अपने विचार प्रकट कर रही हैं। इसी कड़ी में इम्तियाज अली ने भी उनकी गलतियों को गंभीरता से ना लेने की बात कही है।
सफलता बहुत जल्दी मिलती है लेकिन….
इंस्टैंट बॉलीवुड से बात करते हुए इम्तियाज अली और मनोज बाजपेयी ने रणवीर इलाहाबादिया विवाद पर प्रतिक्रिया दी। मनोज ने कहा कि आपको यह सब करके सफलता तो बहुत जल्दी मिल जाती है, लेकिन उसे बनाए रखने के लिए हमको एक ऐसा प्रयास करना होता जिससे उस सफलता का आप आनंद ले पाएं। सभी युवाओं को माहौल देख कर चीजें करनी चाहिए।
विज्ञापन विज्ञापन
ये लोग बचकाने हैं, उनकी गलती को…
वहीं इम्तियाज अली ने कहा कि ये लाेग अभी बड़े नहीं हुए। इनकी हरकतें बचकानी हैं। उनकी गलतियों को हमें नजरअंदाज कर देना चाहिए। उन्होंने सफलता के बारे में बात करते हुए कहा कि जो भी चीजें बहुत आसानी मिल जाती हैं वह बहुत देर नहीं टिकती। इम्तियाज ने मनोज बाजपेयी की बातों का भी समर्थन किया।
यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahabadia Controversy: अश्लील टिप्पणी विवाद पर पुलिस का एक्शन, रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची टीम
किस बात पर हुआ विवाद?
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना 'इंडियाज गॉट लेंटेट' नाम का एक शो चलाते हैं। इस शो में अलग-अलग क्षेत्रों के जानकार जज बुलाए जाते हैं, वो प्रतियोगियों को जज करते हैं और उन पर टिप्पणी पर भी करते हैं। हाल ही में समय रैना के इस शो पर बतौर जज आए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक विवादित और अश्लील टिप्पणी की। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बातें होने लगी। साथ ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज हो चुकी है। अभी तक इस विवाद पर कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं।
यह खबर भी पढ़ें:Samay Raina: सोशल मीडिया पर गिरफ्तारी की मांग के बीच कहां हैं समय रैना? दोस्त की पोस्ट से चल गया पता
रणवीर इलाहाबादिया ने मांगी माफी
रणवीर इलाहाबादिया के शो में आपत्तिजनक टिप्पणी से विवाद बढ़ गया था, जिसे लेकर रणवीर ने सोमवार को सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार करके माफी मांग ली है।