Samay Raina: सोशल मीडिया पर गिरफ्तारी की मांग के बीच कहां हैं समय रैना? दोस्त की पोस्ट से चल गया पता
Samay Raina: सोशल मीडिया पर इन दिनों समय रैना और उनके शो को लेकर काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस बीच उनके दोस्त की पोस्ट से अब पता चल गया है कि वह इस समय कहां हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस शो में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया पहुंचे थे। यहां उन्होंने माता-पिता को लेकर एक बेहद आपत्तिजनक टिपप्णी कर दी थी। शो से जुड़ा उनका एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों का गुस्सा रणवीर और समय रैना पर फूट पड़ा।
इस विवादित कमेंट को लेकर समय और रणवीर पर केस दर्ज हो चुका है। इस बीच लोगों के मन में यही सवाल है कि आखिर समय रैना कहा हैं। हाल ही में स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने अपने अंतर्राष्ट्रीय दौरे के तहत सिएटल में एक शो किया है। इस बात की जानकारी समय के दोस्त और उनके साथ शो में नजर आने वाले बलराज सिंह घई के सोशल मीडिया पोस्ट से मिली है। इस शो से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो उनके दोस्त ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में समय सिएटल में अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इस टिप्पणी को लेकर समय रैना और उनके शो की खूब आलोचना हो रही है। हालांकि, समय या उनकी टीम की ओर से इस पर किसी भी प्रकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि अपनी टिप्पणी पर हाल ही में रणवीर इलाहाबादिया ने माफी मांग ली थी। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, "मेरी टिप्पणी न केवल अनुपयुक्त थी, बल्कि यह मजाक भी नहीं थी। कॉमेडी मेरा क्षेत्र नहीं है, मैं सिर्फ माफी मांगने के लिए यहां हूं।"
Ranveer Allahbadia-B Praak: विवाद के बाद रणवीर इलाहाबादिया को बड़ा झटका, बी प्राक ने ठुकराया पॉडकास्ट का ऑफर
संबंधित वीडियो