फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Who Is Judge Arun Subramanian Sentenced American Rapper Sean Diddy To 4 years In Prison

Arun Subramanian: कौन हैं जज अरुण सुब्रमण्यम? अमेरिकी रैपर सीन डिडी को सुनाई चार साल की सजा

Sat, 04 Oct 2025 05:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 04 Oct 2025 05:26 PM IST
सार

American Rapper Sean Diddy Case Judge Arun Subramanian: अमेरिकी रैपर सीन डिडी को चार साल की सजा सुनाई गई है। सजा सुनाने वाले जज अरुण सुब्रमण्यम इसके बाद से ही चर्चा में हैं। जानिए, कौन हैं अरुण सुब्रमण्यम?

विज्ञापन
Who Is Judge Arun Subramanian Sentenced American Rapper Sean Diddy To 4 years In Prison
जज अरुण सुब्रमण्यम, रैपर सीन डिडी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

हाल ही में वॉशिंगटन डीसी की फेडरल कोर्ट (संघीय अदालत) में जज अरुण सुब्रमण्यम ने अमेरिकी रैपर और प्रोड्यूसर सीन डिडी कॉम्ब्स को 50 महीने यानी लगभग चार साल दो महीने की सजा सुनाई। इतने दिनों तक रैपर को जेल में रहना होगा। सीन डिडी कई गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं। इस केस के जज अरुण सुब्रमण्यम रैपर को सजा देने के बाद से ही चर्चा में आ गए हैं। भारतीय मूल के जज अरुण सुब्रमण्यम के बारे में विस्तार से जानिए। 

विज्ञापन


भारत से अमेरिका पहुंचे माता-पिता 
अरुण सुब्रमण्यम के माता-पिता भारत से अमेरिका पहुंचे। पिता पेशे से इंजीनियर थे और मां ने बतौर बुककीपर काम किया है। साल 1979 में पिट्सबर्ग, पेंसिल्वेनिया में अरुण सुब्रमण्यम का जन्म हुआ। वह जन्म से अमेरिकी नागरिक हैं। अरुण सुब्रमण्यम ने लॉ फील्ड में करियर बनाने का मन बनाया। उन्होंने केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी से आर्ट्स में ग्रेजुएशन की। 2004 में कोलंबिया लॉ स्कूल से ज्यूरिस डॉक्टर (JD) की डिग्री ली। 
विज्ञापन


ज्यूडिशियल क्लर्क से शुरू किया करियर
डिग्री लेने के बाद अरुण ने बतौर ज्यूडिशियल क्लर्क अपना करियर शुरू किया। लगन और ईमानदारी के दम पर वह आगे चलकर अमेरिकी लॉ फील्ड में एक चर्चित नाम बन गए। चर्चित लॉ फर्म का हिस्सा बने। अरुण सुब्रमण्यम ने लोगों के उपभाेक्ता अधिकारों के केस लड़े। साथ ही बाल तस्करी के पीड़ितों का भी साथ दिया। अपने इन्हीं कामों के कारण वह काफी चर्चा में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Sean Diddy: सीन 'डिडी' को यौन तस्करी केस में साढ़े चार साल की सजा, माफी मांगते हुए बोले- खुद पर काबू नहीं था 

रैपर सीन डिडी को सुनाई सख्त सजा 
वॉशिंगटन डीसी की फेडरल कोर्ट (संघीय अदालत) में जज अरुण सुब्रमण्यम ने रैपर सीन डिडी को सजा सुनाते हुए कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। वह कहते हैं, ‘सजा इतनी होनी चाहिए जो यह मैसेज दे कि इस तरह के अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।' अदालत ने रैपर पर 5 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 4.2 करोड़ रुपये) का जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा रैपर को 5 साल की सुपरवाइज्ड रिलीज (निगरानी अवधि) की सजा भी काटनी होगी। बताते चलें कि रैपर सीन डिडी पर मानव तस्करी और इससे जुड़ा रैकेट चलाने का आरोप लगा था। साथ ही यौन उत्पीड़न का केस भी दर्ज हुआ। मानव तस्करी के आरोपों से रैपर को बरी कर दिया गया। लेकिन यौन उत्पीड़न मामले में सजा सुनाई गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed