फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Venom 2: Tom Hardy reveals the biggest secret of 'Venom 2', played two characters together in front of the camera

Venom 2: टॉम हार्डी ने खोला ‘वेनम 2’ का सबसे बड़ा राज, कैमरे के सामने ऐसे निभाए एक साथ दो किरदार

Mon, 11 Oct 2021 06:09 PM IST
प्रतिभा सारस्वत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 11 Oct 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Venom 2: Tom Hardy reveals the biggest secret of 'Venom 2', played two characters together in front of the camera
टॉम हार्डी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
हॉलीवुड फिल्मों ने भारत में जिस तेजी से अपना कारोबार बढ़ाया है, उतनी ही तेज रफ्तार से देसी फिल्म दर्शकों की भी इन फिल्मों की मेकिंग में रुचि बढ़ी है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद देश में खुले सिनेमाघरों में तो अब तक हिंदी फिल्मों के मुकाबले हॉलीवुड फिल्में ही बेहतर कारोबार करती रही है। हिंदी फिल्मों के निर्माता निर्देशक आम तौर पर कैमरे के पीछे के जुगाड़ों को दर्शकों के सामने आने नहीं देते हैं लेकिन हॉलीवुड वाले इस मामले में बिल्कुल अलग है। अब जल्द रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्म 'वेनम: लेट देयर बी कारनेज' को ही लें तो इसके हीरो ने ये खुलासा किया है कि इस फिल्म में कैसे वह वेनम और एडी दोनों किरदारों की एक साथ शूटिंग करते रहे हैं। और, फिल्म मेकिंग का ये किस्सा जितना तकनीकी है, उतना ही दिलचस्प भी है।
विज्ञापन

Venom 2: Tom Hardy reveals the biggest secret of 'Venom 2', played two characters together in front of the camera
फिल्म वेनम-टॉम हार्डी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
इस साल अब तक रिलीज हुई फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म 'वेनम: लेट देयर बी कारनेज' के हीरो टॉम हार्डी बताते हैं कि इसमें उन्हें फिल्म के तकनीशियों की खास मदद मिली। वह बताते हैं कि शूटिंग शुरू होने से पहले की ये प्रक्रिया काफी रोचक है। वह हर सीन शुरू करने से पहले अपने किरदार वेनम की आवाज रिकॉर्ड कर लेते थे और फिर जब उन्हें एडी का रोल स्पेशल इफेक्ट्स की मदद से तैयार होने वाले इस सीन में करना होता तो वेनम की पहले से रिकॉर्ड उनकी अपनी ही आवाज वह कैमरा रोल होने के बाद सुनते और फिर एडी के संवादों के हिसाब से अपना अभिनय करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

Venom 2: Tom Hardy reveals the biggest secret of 'Venom 2', played two characters together in front of the camera
टॉम हार्डी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
टॉम के मुताबिक फिल्म के साउंड इंजीनियर पैट्रिक एंडरसन के कौशल और टाइमिंग ने इसमें उनकी सबसे ज्यादा मदद की। चर्चित निर्देशक एंडी सरकिस की फिल्म 'वेनम: लेट देयर बी कारनेज' अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी 14 अक्तूबर को देश भर में रिलीज हो रही है। महाराष्ट्र में ये फिल्म 22 अक्तूबर को रिलीज होगी। फिल्म के थ्रीडी, आईमैक्स और 4डी मैक्स संस्करण भारत पहुंचने शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed