फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Universal Pictures unveils the trailer of Gerard Johnstone M3GAN, starring Allison Williams and Violet McGraw

M3GAN Trailer: प्यार या हैवानियत...'मेगन' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज; जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म

Thu, 20 Oct 2022 05:07 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 20 Oct 2022 05:07 PM IST
सार

जेसन ब्लम और जेम्स वान द्वारा निर्मित मेगन का निर्देशन जेरार्ड जॉनस्टोन ने किया है। वहीं, फिल्म में एलीसन विलियम्स, वायलेट मैकग्रा, रोनी चींग, ब्रायन जॉर्डन अल्वारेज, जेन वैन एप्स, लोरी डंगी और स्टेफन गार्नेउ- मोंटेन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Universal Pictures unveils the trailer of Gerard Johnstone M3GAN, starring Allison Williams and Violet McGraw
मेगन का ट्रेलर रिलीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

फिल्मों में गुड़िया हॉरर सिनेमा का एक प्रमुख केंद्र रही हैं। वहीं, अब एक और हॉरर फिल्म 'मेगन' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसकी कहानी में भी एक गुड़िया है। यूनिवर्सल पिक्चर्स द्वारा जारी किए गए इस ट्रेलर को देख आपका दिल दहल जाएगा। फिल्म निर्माता जेम्स वान की 'मेगन' का ट्रेलर आपके लिए एक डरावना अनुभव लेकर आया है, जिसमें एक बच्ची के प्यार में गुड़िया की हैवानियत देखने को मिलेगी। जेरार्ड जॉनस्टोन द्वारा निर्देशित 'मेगन' अगले साल जनवरी में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

यह है फिल्म कहानी
फिल्म की काहनी जेम्मा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अचानक अपनी आठ वर्षीय भतीजी, कैडी (वायलेट मैकग्रा) के माता-पिता की मौत के बाद उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी मिल जाती है। जेम्मा अभी ये जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार नहीं है और डरती है। ऐसे में वह कैडी को एक गुड़िया देती हैं, जिसे बच्चों की सबसे बड़ी साथी बनने के लिए प्रोग्राम किया गया है। लेकिन जेम्मा का यह फैसला दोनों की जिंदगी पूरी तरह से बदल देता है।

Riteish-Genelia Deshmukh: सवालों के घेरे में रितेश-जेनेलिया, भूमि आवंटन से जुड़ा है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

ये सितारे हैं फिल्म में
बता दें कि मेगन डॉल को एक कंपनी ने इस तरीके से डिजाइन किया है कि वह बातें करने के साथ ही देख भी सकती है। इसके साथ वह जिस बच्चे के साथ ही रहती है उसकी दोस्त, शिक्षक, खेलने की साथी और प्रोटेक्टर बन जाती है। अब देखना यह होगा कि मेगन कैडी की रक्षा करने के लिए किस हद तक जाती है। जेसन ब्लम और जेम्स वान द्वारा निर्मित इस फिल्म को निर्देशन जेरार्ड जॉनस्टोन ने किया है। वहीं, फिल्म में एलीसन विलियम्स, वायलेट मैकग्रा, रोनी चींग, ब्रायन जॉर्डन अल्वारेज, जेन वैन एप्स, लोरी डंगी और स्टेफन गार्नेउ- मोंटेन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 

Varun Dhawan: अचानक क्यों बदल गया वरुण धवन का व्यवहार? एक्टर ने खुद किया खुलासा


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed