Death Row Pictures: हिप-हॉप स्टार स्नूप डॉग के जीवन पर बनेगी फिल्म, एलन ह्यूजस संभालेंगे निर्देशन की कमान
फिल्म 'स्नूप डॉग' के जीवन पर बन रही पहली बायोपिक होगी, जो उनकी जिंदगी को दर्शाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूनिवर्सल पिक्चर्स ने हिप-हॉप स्टार और पॉप आइकन स्नूप डॉग के जीवन पर एक फिल्म बनाने का फैसला किया है। यह फिल्म 'स्नूप डॉग' के जीवन पर बन रही पहली बायोपिक होगी, जो उनके जीवन को दर्शाएगी। यह फिल्म स्नूप के नए प्रोजेक्ट 'डेथ रो पिक्चर्स' के तहत पहली फिल्म होगी, जिसमें एलन ह्यूजस को निर्देशन की कमान ही गई है। फिल्म की स्क्रिप्ट जो रॉबर्ट कोल द्वारा लिखी गई है। इस फिल्म को स्नूप ह्यूज और सारा रमेकर के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।
इस फिल्म के एलान के बाद स्नूप ने कहा, 'मैंने इस को पूरी तरह से तैयार करने के लिए लंबे समय तक इंतजार किया है क्योंकि मैं सही निर्देशक और एक आदर्श लेखक को चुनना चाहता था। इसके साथ ही मैं सबसे बड़ी फिल्म कंपनी के साथ साझेदारी करना चाहता था, जो उस विरासत को समझ सके जिसे मैं स्क्रीन पर लाने की कोशिश कर रहा था।'
Hema Malini: हेमा मालिनी ने 'राधा' बन कान्हा संग रचाया महारास, बंशी की धुन पर गूंजी पायल की झनकार
रिलीज की गई फोटो स्नूप की 'डेथ रो पिक्चर्स' की पहली फिल्म की है, जिसमें उनके बड़े पैमाने पर उनका संगीत शामिल होगा। हिप-हॉप सुपरस्टार ने साल की शुरुआत में एमएनआरके म्यूजिक ग्रुप से पैसों में 'डेथ रो ब्रांड' खरीदा था, जिसे निजी इक्विटी समूह ब्लैकस्टोन द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
Rajeev Sen: राजीव ने किया चारू के दिल में अपने लिए प्यार होने का दावा, कहा- आपके लिए दरवाजे अभी भी खुले हैं
यूनिवर्सल पिक्चर्स के चेयरमैन डौना लांग्ले ने कहा, 'स्नूप डॉग का जीवन और उनकी लेगेसी उन्हें एक पॉपुलर आइकन बनाती है। डेथ रो रिकॉर्ड्स हासिल करने के तुरंत बाद हम स्नूप से मिले, जिसके दौरान हमें उनकी कहानी को उनके शब्दों में सुनने का अवसर मिला। हम बहुत खुश हैं कि हमें एक अद्भुत कलाकार के जीवन पर एक फिल्म बनाने का मौका मिला।'
Avatar-The Way Of Water: 'अवतार 2' की रिलीज से पहले जॉन लैंडो ने दिखाया भारत के लिए प्यार, बोले- नमस्ते इंडिया