फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Trailer of Angelina Jolie Starrer Maleficent Mistress of Evil

'मलेफिसेंट: मिस्ट्रेस ऑफ ईविल' का नया ट्रेलर आया सामने, फिर निगेटिव किरदार में एंजेलिना जोली

Wed, 25 Sep 2019 04:31 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 25 Sep 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
Trailer of Angelina Jolie Starrer Maleficent Mistress of Evil
'मलेफिसेंट: मिस्ट्रेस ऑफ ईविल' का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड फिल्म वांटेड, टॉम्ब रेडर और हैकर्स जैसी फिल्मों से पूरी दुनिया में नाम कमा चुकी एक्ट्रेस एंजेलिना जोली फिर एक बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म लेफिसेंट: मिस्ट्रेस ऑफ ईविल में नजर आएंगी। यह 2014 में रिलीज हुई फिल्म मलेफिसेंट की आगे की कड़ी है। 

विज्ञापन

Trailer of Angelina Jolie Starrer Maleficent Mistress of Evil
लेफिसेंट: मिस्ट्रेस ऑफ ईविल - फोटो : सोशल मीडिया

हाल में इसका नया ट्रेलर रिलीज किया गया है। 32 सेकेंड का यह ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। जारी किए इस ट्रेलर के द्वारा मेकर्स ने दर्शकों को एंजेलीना जोली के किरदार मलेफिसेंट और एले फैनिंग के किरदार प्रिसेंस औरोरा के बीच की केमिस्ट्री को जानने के लिए उत्सुक कर दिया है। यह ट्रेलर दोनों के बीच के रिश्ते के बारे में कुछ हद तक प्रकाश डालता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Trailer of Angelina Jolie Starrer Maleficent Mistress of Evil
एंजेलिना जोली

ट्रेलर में औरोरा बताती है कि वह फिलिप से शादी करने के बारे में सोच रही है। हालांकि इस शादी की इजाजत मलेफिसेंट नहीं देती है। उसके अनुसार प्यार के अंत हर बार सुखद नहीं होता है। वहीं दूसरी तरफ औरोरा मलेफिसेंट से कहती है कि वह उसे गलत साबित करेगी। इसके साथ ही मलेफिसेंट गुस्से में आ जाती हैं और तबाही मचाते हुए यह घोषणा करती है कि यह पर कोई भी शादी नहीं होगी। हालांकि कहानी में इसके आगे क्या होता है यह देखने के लिए 18 अक्टूबर तक फिल्म रिलीज होने इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

Trailer of Angelina Jolie Starrer Maleficent Mistress of Evil
angelina jolie - फोटो : File Pic

इस छोटे से ट्रेलर में सबकी निगाहें एंजेलीना के लुक, उनके किरदार और अदाकारी पर रहती है। निगेटिव किरदार में वह काफी डरावनी नजर आ रही हैं। उनका गुस्सा उनकी डायलॉग डिलीवरी सब कुछ कमाल के हैं। हालांकि 18 अक्टूबर को फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर दर्शकों को यह फिल्म  कितनी पसंद आती है। भारत में यह फिल्म अंग्रेजी और हिंदी भाषा में रिलीज हो रही है। गौरतलब है कि यह फिल्म वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स द्वारा निर्मित है और जोआचिम रोनिंग द्वारा निर्देशित है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed