फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Spy Thriller Tehran Co Creator Israeli Producer Dana Eden Found Dead In A Hotel Room In Greece

होटल के कमरे में मृत मिलीं इस्राइली प्रोड्यूसर डाना ईडन, स्पाई-थ्रिलर सीरीज 'तेहरान' से मिली थी पहचान

Tue, 17 Feb 2026 12:41 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 17 Feb 2026 12:41 PM IST
सार

Dana Eden Death News: लोकप्रिय इस्राइली स्पाई-थ्रिलर सीरीज ‘तेहरान’ की सह-निर्माता डाना ईडन के अचानक निधन से हर कोई स्तब्ध है। जानिए डाना के बारे में…

विज्ञापन
Spy Thriller Tehran Co Creator Israeli Producer Dana Eden Found Dead In A Hotel Room In Greece
डाना ईडन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइली प्रोड्यूसर डाना ईडन का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है। डाना एक होटल में मृत अवस्था में पाई गईं। वो एमी पुरस्कार विजेता जासूसी थ्रिलर ‘तेहरान’ की सह-निर्माता थीं। इस्राइल के पब्लिक ब्रॉडकास्टर 'कान' ने डाना ईडन के निधन की जानकारी दी है। इसके मुताबिक, वो ग्रीस में 'तेहरान' के चौथे सीजन की शूटिंग कर रही थीं। 

विज्ञापन

होटल में मिला शव
ब्रॉडकास्टर के मुताबिक, जब डाना ईडन ने लंबे समय तक कॉल और मैसेज का जवाब नहीं दिया, तो उनके भाई उन्हें तलाशते हुए होटल पहुंचे, जहां उन्होंने डाना को कमरे में मृत पाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रीक पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज और स्टाफ के बयान भी ले रही है। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, जेल से रची गई पूरी साजिश; बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं तार

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्राइल की सफल टीवी प्रोड्यूसर्स में शामिल थीं डाना
डाना ईडन को इस्राइल की सबसे सफल और प्रभावशाली टेलीविजन प्रोड्यूसर्स में गिना जाता था। वह हिट सीरीज 'तेहरान' की सह-निर्माता और क्रिएटर थीं। उन्होंने अपने करियर में कई चर्चित टीवी प्रोजेक्ट्स पर काम किया। जिनमें 'सेविंग्स द वाइल्डलाइफ', 'शी हैज इट', 'मैगपाई' और 'शाकशौका' जैसे शोज के जरिए उन्होंने अपनी पहचान बनाई। डाना ईडन ने अपने प्रोफेशनल पार्टनरशिप प्रोड्यूसर शूला स्पीगल के साथ मिलकर डोना और शुला प्रोडक्शंस की स्थापना की थी। 'तेहरान' एक एजेंट के खुफिया मिशन पर आधारित कहानी है। इस सीरीज को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी काफी पहचान मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed