फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Spider-Man will appear in a future Marvel movie

मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स में स्पाइडर-मैन की वापसी, फूले नहीं समाए टॉम हॉलैंड, किया कुछ ऐसा

Sat, 28 Sep 2019 12:45 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 28 Sep 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
Spider-Man will appear in a future Marvel movie
Spider-Man - फोटो : Social Media
जैसे ही स्पाइडर मैन की मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स में वापसी की खबर आई, वैसे ही यह खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई है। फैंस का खुश होना तो जाहिर है लेकिन इस खबर को सुनकर स्पाइडर मैन का किरदार निभाने वाले अभिनेता टॉम हॉलैंड फूले नहीं समाए। जल्द से जल्द फिर टॉम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक खास वीडियो साझा की। यह वीडियो फिल्म वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट की है, जहां लियोनार्डो डिकैपरियों कहते हैं, "मैं कहीं नहीं जा रहा, मै यहीं हूं। द शो मस्ट गो ऑन"।
विज्ञापन


इस वीडियो से हम सभी अनुमान लगा सकते हैं की टॉम इस खबर को सुनकर कितना उत्साहित होंगे। एम सी यू में स्पाइडर मैन की वापसी बिलकुल किसी होमकमिंग से कम नहीं है। टॉम की इस खुशी को देखकर उनके को स्टार मार्क रफालो जो हल्क का किरदार अदा करते हैं, वह भी बहुत खुश हुए। मार्क ने टॉम की इस पोस्ट पर लिखा, "बड़ी जल्दी वापसी हो गई। मुझे पता था की तुम वापस आओगे।"
विज्ञापन


खैर इस खबर से पहले सोनी और डिजनी अपने बीच आई दरार को खत्म करते हुए यह साफ कर चुके हैं की स्पाइडर मैन एम सी यू का हिस्सा रहेगा। वहीं निर्माता केविन फीज ही अगली स्पाइडर मैन फिल्मों का निर्माण करेंगे। इस बात पर केविन कहते हैं "मैं बहुत खुश हूं यह जानकर की स्पाइडी का सफर बरकरार रहेगा। पूरे मार्वल स्टूडियोज के स्टाफ इस खबर को सुनकर खासा उत्साहित है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed