Lee Jung Jae: 'स्क्विड गेम 2' के एक एपिसोड के लिए इतनी रकम मांग रहा खिलाड़ी नंबर 456, सुनकर रह जाएंगे दंग
आपको कोरियन वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' याद है? जिसमें बच्चों के गेम को जिस ट्विस्ट और टर्न के साथ दिखाया गया था, उसे देख सभी दंग रह गए थे। इस शो को दुनियाभर के दर्शकों का प्यार मिला।
विस्तार
आपको कोरियन वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' याद है? जिसमें बच्चों के गेम को जिस ट्विस्ट और टर्न के साथ दिखाया गया था, उसे देख सभी दंग रह गए थे। इस शो को दुनियाभर के दर्शकों का प्यार मिला। अब इसके अगले पार्ट को फ्लोर पर लाने की तैयारी चल रही है, जिसे देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं। अब सस्पेंस और थ्रिल से भरे इस शो के लीड एक्टर से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने हर एपिसोड के लिए करोड़ों रुपये की फीस की मांग की है।
हालांकि, ली जंग-जे की एजेंसी ने अफवाहों का खंडन किया। एक सूत्र के हवाले से उन्होंने कहा, 'नेटफ्लिक्स ली जंग-जे की रिक्वेस्ट को नजरअंदाज नहीं कर सकता। ली जंग-जे ने नेटफ्लिक्स से प्रति एपिसोड 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा की मांग की है, जिसका अर्थ है कि उन्हें शो के लिए 13 मिलियन डॉलर (13 एपिसोड को देखते हुए) से ज्यादा सैलरी मिलेगी।'
यह भी पढ़ें: ऑस्कर की शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में 'गिद्द' की एंट्री! एशिया इंटरनेशनल फेस्टिवल 2023 भी जीता