{"_id":"5bf679c2bdec2269ba10dac4","slug":"sony-has-given-two-new-spider-man-universe-movies-release-dates","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनी ने स्पाइडरमैन की दो फिल्मों की रिलीज की तारीख तय की","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
सोनी ने स्पाइडरमैन की दो फिल्मों की रिलीज की तारीख तय की
भाषा
Updated Thu, 22 Nov 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
spider man
मार्वेल स्टूडियो ने स्पाइडर मैन की दो फिल्मों की रिलीज की तारीख की घोषणा की है। वैरायटी के मुताबिक पहली फिल्म 10 जुलाई 2020 को और दूसरी दो अक्टूबर 2020 को रिलीज होगी। हालांकि स्टूडियो ने फिल्मों से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है।
विज्ञापन
कयास लगाए जा रहे हैं कि पहली फिल्म जारेड लेटो अभिनीत मोरबियस हो सकती है। दूसरी फिल्म पिछले महीने रिलीज हुई टॉम हार्डी की फिल्म वेनम का सीक्वेल होगी।
विज्ञापन
खराब रिव्यू के बावजूद वेनम दुनियाभर में 57 करोड़ डॉलर से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और चीन के सिनेमाघरों में अभी भी चल रही है।