{"_id":"605791df8ebc3ee61e7ce0b2","slug":"singer-demi-lovato-revealed-that-she-was-about-to-losing-her-life-after-drugs-overdose","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स के ओवरडोज से सिंगर डेमी लोवेटो की जाने वाली थी जान, बोलीं- डॉक्टर ने कहा था 10 मिनट रह सकती हैं जिंदा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
ड्रग्स के ओवरडोज से सिंगर डेमी लोवेटो की जाने वाली थी जान, बोलीं- डॉक्टर ने कहा था 10 मिनट रह सकती हैं जिंदा
Mon, 22 Mar 2021 12:06 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकन सिंगर डेमी लोवेटो
- फोटो : Instagram
अमेरिकन सिंगर और गीतकार डेमी लोवेटो ने अपने ड्रग्स एडिक्शन के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है, जिसे सुनकर सभी हैरान हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें ड्रग्स की इतनी ज्यादा ओवरडोज दे दी गई थी कि उनकी जान जाते-जाते बची है। यूएस की एक वीकली मैगजीन को दिए इंटरव्यू में डेमी लोवेटो ने इसे बारे में बताया है।
विज्ञापन
डेमी ने अपने ड्रग्स एडिक्शन के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि जुलाई 2018 में वह इस हालत में पहुंच गई थीं कि उनकी जान जा सकती थी। 28 साल की सिंगर डेमी बताती हैं कि, 'जब मुझे होश आया तो मेरे शरीर पर कपड़े नहीं थे। मेरे साथ रेप किया गया था। मैं लगभग मर ही गई थी, जब मेरी आंख अस्पताल में खुली तो मुझसे पूछा गया कि क्या यह सब मेरी मर्जी से हुआ। मैंने हां कह दिया क्योंकि ड्रग की ओवरडोज दे दी गई थी, जिसकी वजह से मैं कुछ भी फैसला लेने की हालत में नहीं थी।'
विज्ञापन
डेमी आगे कहती हैं, 'डॉक्टर ने कहा था कि सिर्फ दस मिनट ही जिंदा रह सकती है। यह तो ऊपर वाले की दुआ की वजह से मैं बच गई।' बता दें कि अमेरिकन सिंगर डेमी लोवेटो की जिंदगी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म आने वाली है, जिसका नाम 'डेमी लोवाटो: डांसिंग विद द डेविल' है।
विज्ञापन
इस फिल्म में डेमी ने उस रात की घटना के बारे में भी बताया है। उन्होंने बताया है कि वो अपने टीनएज में जिंदगी के सबसे बुरे हादसे से गुजर चुकी हैं। वो आज भी उस घटना को याद करके सिहर जाती हैं। ये डॉक्यूमेंट्री फिल्म यूट्यूब पर 23 मार्च को रिलीज होने वाली है।