फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Shrek 2 director Kelly Asbury died in the age of 60

मशहूर निर्देशक केली एसबरी का निधन, 60 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Sun, 28 Jun 2020 06:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 28 Jun 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Shrek 2 director Kelly Asbury  died in the age of 60
केली एसबरी - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड सिनेमा की कई शानदार एनिमेटेड फिल्म बाने वाले दिग्गज निर्माता निर्देशन केली एसबरी इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 60 साल की उम्र में शुक्रवार को आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से एबडॉमिनल कैंसर जैसी खरतनाक बीमारी से जुझ रहे थे। अपनी जिदंगी के आखिरी समय में वह लॉस एंजेलिस में रहते थे। केली एसबरी के निधन की जानकारी उनके प्रवक्ता ने दी है। 

विज्ञापन


केली एसबरी ने हॉलीवुड की शानदार एनिमेटेड फिल्मों का निर्देशन किया था। उनमें से एक श्रेक 2 थी। श्रेक सीरिज हॉलीवुड सिनेमा की चर्चित एनिमेटेड फिल्मों में से एक है। इसके अलावा केली एसबरी स्पिरिट: स्टैलियन ऑफ द सिमेरॉन और अग्ली डॉल जैसी कई शानदार फिल्मों के निर्माता-निर्देशक थे। शानदार एनिमेटेड फिल्में बनाने के लिए केली एसबरी को कई पुरस्कार भी मिल चुके थे। 
विज्ञापन


केली एसबरी का जन्म साल 1960 में अमेरिका के टेक्सास में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1983 में वाल्ट डिज्नी फीचर एनिमेशन से की थी। बतौर निर्देशक केली एसबरी ने स्पिरिट स्टैलियन ऑफ द सिमेरॉन, श्रेक 2, नोमियो एंड जूलियट, स्मर्फ्स द लॉस्ट विलेज और अग्ली डॉल्स में काम किया था। अग्ली डॉल्स पिछले साल ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में निक जोनस, जैनेल मोने, केली क्लार्कसन, ब्लेक शेल्टन जैसे सितारों ने अपनी आवाज दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा केली एसबरी और भी कई फिल्मों में अतिरिक्त कहानीकार, आर्ट डायरेक्टर और स्टोरी आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। उनके निधन से हॉलीवुड सिनेमा में शोक का माहौल है। उनके कई फैंस और सितारे सोशल मीडिया के द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 


पढ़ें: फिर आगे खिसकी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'टेनेट' की रिलीज डेट, अब इस दिन देख पाएंगे फैंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed