Judith Durham Death: 'जॉर्जी गर्ल' के लिए मशहूर सीकर्स गायिका जूडिथ डरहम का 79 वर्ष की आयु में निधन
'बैंड द सीकर्स' के लिए अपनी आवाज देने वाली गायिका जूडिथ डरहम का 79 साल की आयु में निधन हो गया। वह फेफड़ों से संबंधित बीमारी से ग्रस्त थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई लोक संगीत सीकर्स के लिए अपनी आवाज देने वाली गायिका जूडिथ डरहम का शुक्रवार रात निधन हो गया। उनकी आयु 79 साल थी। रिपोर्ट के मुताबिक, जूडिथ डरहम फेफड़ों संबंधित बीमारी से जूझ रही थीं। हेल्थ कॉम्प्लिकेशन्स के चलते मेलबर्न के अल्फ्रेड अस्पताल में गायिका ने अंतिम सांस ली।
जूडिथ डरहम साल 1963 में द सीकर्स में शामिल हुईं थीं और उनकी आवाज के जादू से यूके और यूएस में सफलता पाने वाला पहला ऑस्ट्रेलियाई बैंड बन गया। बैंड ने "द कार्निवल इज ओवर" "आई विल नेवर फाइंड अदर यू," "ए वर्ल्ड ऑफ अवर ओन," और "जॉर्जी गर्ल" समेत 50 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड बेचे जो हिट साबित हुए।
जूडिथ डरहम ने 1968 में बैंड को छोड़ दिया और कई स्टूडियो एल्बम जारी किए। हालांकि उन्होंने 1990 में दोबारा से सीकर्स बैंड के साथ रिकॉर्ड किया। गायिका के निधन की दुखद घटना पर द सीकर्स की प्रबंधन टीम के सदस्य ग्राम ने कहा, "यह जूडिथ के परिवार, उसके साथी सीकर्स म्यूजिकोस्ट के कर्मचारियों, संगीत उद्योग और दुनियाभर के प्रशंसकों और हम सभी के लिए एक दुखद दिन है।"
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
डरहम के निधन पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीस ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- "जूडिथ डरहम ने हमारी पहचान के एक नए सिरे को आवाज दी और ऑस्ट्रेलियाई कलाकारों की एक नई पीढ़ी के लिए एक रास्ता बनाने में मदद की।" "उनकी दयालुता को बहुत लोगों द्वारा याद किया जाएगा, उन्होंने हमारे राष्ट्र को जो गान दिया, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।"