फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Rapper Mac Miller dies at age 26

26 साल की उम्र में अमरीकी रैपर मैक मिलर का निधन, ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से गवाई जान

Sat, 08 Sep 2018 11:08 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Sep 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
Rapper Mac Miller dies at age 26
मैक मिलर
हॉलीवुड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही हैं। जाने-माने अमरीकी रैपर मैक मिलर का 26 साल की उम्र में निधन हो गया है। मैक कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजिल्स के पास अपने घर में मृत पाए गए हैं।
विज्ञापन


मैक के निधन की वजह  ड्रग्स की ओवरडोज बताई जा रही है। मैक इससे पहले भी बहुत ज्यादा मात्रा में ड्रग्स लेने की बात पहले भी स्वीकार चुके हैं। 

बता दें साल की शुरुआत में मैक का अपनी गर्लफ्रैंड अरियाना ग्रांदे से ब्रेकअप हो गया था। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात साल 2012 में हुई थी। दोनों ने एक कंसर्ट में साथ कई गानों पर परफॉर्म भी किया था। जिसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। लेकिन नशे की लत के कारण अरियाना ने उनसे ब्रेकअप कर लिया।
विज्ञापन


मैक मिलर ने साल 2011 में आए एलबम के बाद काफी लोकप्रियता हासिल की थी। मिलर ने अपने करियर की शुरुआत बहुत जल्दी कर दी थी। मिलर का संगीत की तरफ झुकाव बचपन से ही था। उन्होंने पहला रैप 15 साल की उम्र में बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed