{"_id":"5d76096b8ebc3e01346cb87e","slug":"pierce-brosnan-said-it-d-be-exciting-to-have-female-bond-but-i-doubt-it-ll-happen","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब महिलाओं को निभाना चाहिए जेम्स बॉन्ड का किरदार: पियर्स ब्रोसनन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
अब महिलाओं को निभाना चाहिए जेम्स बॉन्ड का किरदार: पियर्स ब्रोसनन
Mon, 09 Sep 2019 01:42 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
Pierce Brosnan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर में मशहूर जेम्स बॉन्ड अभिनेता पियर्स ब्रोसनन ने जेम्स बॉन्ड सीरीज को लेकर कहा है कि मुझे खुशी होगी कि बॉन्ड का किरदार किसी महिला एक्टर को मिले लेकिन ऐसा लगता है कि ये होने नहीं वाला है।
विज्ञापन
'हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम' से बातचीत के दौरान ब्रोसनन ने कहा 'मेरा मानना है कि हम पुरुषों को पिछले 40 वर्षो से इस किरदार को निभाते देखते आए हैं, अब इससे हटकर महिलाओं को लाना चाहिए। यह उत्साहजनक और रोमांचक होगा।'
विज्ञापन
खबरें हैं कि 'नो टाइम टू डाई' में लशाना लिंच डेनियल क्रेग की जगह अगली जेम्स बॉन्ड हो सकती हैं। जेम्स बॉन्ड की अब तक की फिल्मों में डेनियल क्रेग के अलावा रोजर मूर, शॉन कॉनरी, पियर्स ब्रोसनन, टिमोथी डॉल्टन और जॉर्ड लेजेनबे ने एजेंट 007 की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
डेनियल क्रेग 2006 से जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा रहे हैं और बॉन्ड सीरीज की पांच फिल्मों में ब्रिटिश जासूस बन चुके हैं। 2015 में 'स्पेक्टर द 007' की शूटिंग के बाद डेनियल ने कहा था कि अब वह बॉन्ड फिल्म में नजर नहीं आएंगे। इस खबर से फैंस बेहद निशान हुए थे लेकिन बाद में उन्होंने इरादा बदल लिया और बॉन्ड 25 में काम करने का मन बना लिया। बात करें 'बॉन्ड 25' की तो यह फिल्म अप्रैल 2020 में तय तारीख को ही रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- वेनिस फिल्म समारोह 2019: टॉड फिलिप्स की 'जोकर' को मिला गोल्डन लायन, रोमन पोलंस्की ने सिल्वर जीता