फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Peabo Bryson passed away at the age of 75 family confirms his death

ग्रैमी विजेता गायक पीबो ब्रायसन का हुआ निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 03 Jun 2026 09:34 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 03 Jun 2026 09:34 AM IST
सार

Peabo Bryson Passed Away: दिग्गज गायक पीबो ब्रायसन अब हमारे बीच नहीं रहे। गायक के परिवार ने एक बयान जारी कर उनके निधन की दुखद खबर की पुष्टि की है। हालांकि, उनकी मृत्यु का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Peabo Bryson passed away at the age of 75 family confirms his death
पीबो ब्रायसन - फोटो : इंस्टाग्राम@peabobryson2

विस्तार

डिज्नी के कई क्लासिक गानों को आवाज देने वाले सिंगर पीबो ब्रायसन का निधन हो गया है। इस दिग्गज सिंगर ने 'ब्यूटी एंड द बीस्ट', 'अ होल न्यू वर्ल्ड' जैसे कई गाने गाए थे। पीबो के परिवार ने  उनके निधन की पुष्टि की है। वह 75 साल के थे। उनके परिवार ने उनकी मौत की वजह का खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर का इलाज चल रहा था और उन्हें स्ट्रोक आया था। इस सिंगर को 1992 और 1993 में दो ग्रैमी अवॉर्ड मिले थे।
विज्ञापन


पीबो के परिवार का बयान
वैरायटी के अनुसार पीबो के परिवार ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा 'सिंगर की 'असाधारण' आवाज ने पांच दशकों से भी ज्यादा समय तक जिंदगी के कुछ सबसे यादगार पलों के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक का काम किया। उनके म्यूजिक ने कई पीढ़ियों को खुशी के मौकों, प्रेम कहानियों और सुकून के पलों में साथ दिया। उनके म्यूजिक ने एक ऐसी विरासत बनाई है जो उन लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी।'
विज्ञापन

Dhurandhar: 'धुरंधर' के लिए रणवीर सिंह ने नहीं ली मोटी फीस, खेला ऐसा दांव कि 3000 करोड़ में बने हिस्सेदार

विज्ञापन
विज्ञापन

Peabo Bryson passed away at the age of 75 family confirms his death
पीबो ब्रायसन - फोटो : इंस्टाग्राम@peabobryson2
परिवार के साथ मनाया था जन्मदिन
इस साल अप्रैल में, पीबो ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपना 75वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें भी शेयर कीं। असल में, इस साल मई में सिंगर ने जेफरी ऑस्बॉर्न के साथ एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म भी किया था। म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने पांच दशक पूरे होने का जश्न मनाने के लिए, यह दिग्गज सिंगर इस साल के आखिर में अपने 'गोल्डन टच' टूर के तहत कई शो करने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed