फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Oscar winning director Paul Haggis Fourth woman alleges attempt to rape

Paul Haggis: बढ़ती जा रहीं ऑस्कर विजेता पॉल हैगिस की मुश्किलें, चौथी महिला ने लगाया रेप की कोशिश का आरोप

Fri, 28 Oct 2022 09:54 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 28 Oct 2022 09:54 AM IST
सार

बीते गुरुवार को एक पूर्व फ्रीलांस टीवी निर्माता ने ये गवाही दी कि पॉल हैगिस ने 2015 के टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में उनके साथ मारपीट और रेप करने की कोशिश की।

विज्ञापन
Oscar winning director Paul Haggis Fourth woman alleges attempt to rape
पॉल हैगिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्कर विनर डायरेक्टर पॉल हैगिस पर यौन उत्पीड़न मामले को लेकर कार्रवाई चल रही है। बीते कुछ महीने पहले पॉल हैगिस को यौन उत्पीड़न के मामले में इटली से गिरफ्तार किया गया था। डायरेक्टर पर आरोप था कि उन्होंने साल 2017 में कथित रूप से एक लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। बीते गुरुवार को एक और चौथी महिला सामने आई, जिसने निर्देशक पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया।

विज्ञापन

रेप की कोशिश का आरोप
दरअसल बीते गुरुवार को एक पूर्व फ्रीलांस टीवी निर्माता ने ये गवाही दी कि पॉल हैगिस ने 2015 के टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में उनके साथ मारपीट की और रेप करने की कोशिश की। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, कोर्ट रूम में महिला का 2019 का एक वीडियो देखा गया। इस वीडियो में महिला ने उस दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से खतरा महसूस किया। महिला ने दावा किया कि निर्देशक हैगिस ने टीआईएफएफ कार्यक्रम के बाद अपने अपार्टमेंट में जाने से पहले उसका यौन शोषण किया है। महिला ने कहा कि उनके लिए ये काफी भयानक था।

इसे भी पढ़ें- Note Row: अरविंद केजरीवाल के 'नोट पर फोटो' वाले बयान पर भड़के बॉलीवुड सेलेब्स, बताया 'कमजोर नेता'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर 2017 ये चल रहा मुकदमा
पॉल हैगिस जून से दक्षिणी इटली के एक होटल में पुलिस हिरासत में हैं। उनपर एक ब्रिटिश महिला के साथ बिना उसकी सहमति के यौन संबंध बनाए जाने का मामला दर्ज है। हैगिस पर अमेरिका में भी एक मामला चल रहा है। जहां उनपर फिल्म प्रचारक हेली ब्रेस्ट ने उनके साथ जनवरी 2013 में रेप का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed