फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   oscar nomination for 2016

ऑस्कर के लिए सूची जारी, बेहद कड़ा मुकाबला

Fri, 15 Jan 2016 09:29 AM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
oscar nomination for 2016

ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नामित कलाकारों की सूची को जारी कर दिया गया है। इस बार मुकाबला काफी कड़ा है। जल्द ही पता चल जाएगा कौन जीतेगा?

विज्ञापन


लियोनार्दो डी कैप्रियो के ड्रामा ‘द रेवनेंट’ को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एक्टर और डायरेक्टर समेत सबसे ज्यादा 12 बड़ी श्रेणियों और एक्शन थ्रिलर ‘मैड मैक्स: फरी रोड’ को 10 श्रेणियों के पुरस्कारों के लिए नामित किया गया है। इसके साथ ही ‘ब्रिज ऑफ स्पाइस’ को सात श्रेणियों के पुरस्कारों लिए नामित किया गया है, जिसके सह निर्माता भारतीय कारोबारी अनिल अंबानी और स्टीवन स्पीलबर्ग हैं।

‘द रेवनेंट’ और ‘मैड मैक्स: फरी रोड’ के अलावा ‘ब्रिज ऑफ स्पाइस, ‘ब्रूकलिन’, ‘द मार्शियन’, ‘रूम’, ‘बिग शॉर्ट’ और ‘स्पॉटलाइट’ फिल्मों को भी बेस्ट फिक्चर श्रेणी के लिए नामित किया गया है। वहीं, भारतीय मूल के ब्रिटिश फिल्म निर्देशक आसिफ कपाड़िया की डाक्यूमेंटरी ‘एमी’ और भारतीय मूल के अमेरिकी निर्देशक संजय पटेल की एनिमेटिड शॉर्ट फिल्म ‘संजयस सुपर टीम’ को इस साल के ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन

लियोनार्दो गोल्डेन ग्लोब्स पुरस्कार जीत चुके

oscar nomination for 2016

इससे पहले लियोनार्दो गोल्डेन ग्लोब्स पुरस्कार जीत चुके हैं। बृहस्पतिवार को कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स स्थित अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर ऑर्ट्स एंड साइंस की ओर से 88वें वार्षिक ऑस्कर पुरस्कारों के नामांकन की घोषणा की गई। हालांकि ऑस्कर पुरस्कार 28 फरवरी 2016 को प्रदान किए जाएंगे।

आसिफ की डाक्यूमेंटरी ‘एमी’ गायिका एमी वाइनहाउस के जीवन पर आधारित है, जिसको बेस्ट डाक्यूमेंटरी फीचर श्रेणी में नामित किया गया है। इसका मुकाबला ‘कर्टेल लैंड’, ‘द लुक ऑफ साइलेंस’, ‘व्हाट हैपेंड, मिस सिमोन’, और ‘विंटर ऑन फायर: यूक्रेन्स फाइट फॉर फ्रीडम’ से होगा।

ग्रैमी और एनएमई जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए भी नामित किया गया

oscar nomination for 2016

बाफ्टा के लिए दो बार नामित हो चुकी आसिफ की यह डाक्यूमेंटरी में वाइनहाउस के जीवन के संघर्ष को दर्शाया गया है। कई पुरस्कार जीत चुकी ‘एमी’ को कांस फिल्म फेस्टिवल में सबसे पहले दिखाया जा चुका है। इसके अलावा ‘एमी’ को बेस्ट म्यूजिक फिल्म श्रेणी में ग्रैमी और एनएमई जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए भी नामित किया गया है।

वहीं, ‘संजयस सुपर टीम’ को ‘बियर स्टोरी’, ‘प्रोलॉग’, ‘वी कांट लिव विदाउट कॉसमॉस’ और ‘वर्ल्ड ऑफ टूमारो’ के साथ  एनिमेटिड शॉर्ट फिल्म श्रेणी के पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

संजय पटेल की यह फिल्म पहली पीढ़ी के भारतीय-अमेरिकी लड़के की कहानी है, जो पॉप कल्चर से प्रेम करता है। इसके चलते उसका अपने परंपरावादी पिता के साथ विवाद होता है। पटेल ने यह इसकी कहानी अपने अनुभव के आधार पर गढ़ी है।

ऑस्कर में नामित फिल्मों समेत अन्य जानकारी के लिए यहां--क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed