फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Oscar 2022: Guests attending the Oscars will be seen wearing blue ribbons to Support Ukrainian Refugees

Oscar 2022: ब्लू रिबन पहने नजर आएंगे ऑस्कर में शामिल होने वाले मेहमान, यूक्रेन के शरणार्थियों का करेंगे समर्थन

Mon, 28 Mar 2022 01:19 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 28 Mar 2022 01:19 AM IST
सार

हर साल की तरह इस साल भी ऑस्कर में शामिल होने वाले सभी मेहमान किसी निश्चित मद्दे को उठाते हुए एक रिबन या बटन पहनेंगे।
 

विज्ञापन
Oscar 2022: Guests attending the Oscars will be seen wearing blue ribbons to Support Ukrainian Refugees
ऑस्कर अवार्ड्स 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड में से एक अकेडमी अवॉर्ड का सभी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड समारोह के शुरू होने में अब बहुत ही कम समय बाकी है। हर साल की तरह इस साल भी ऑस्कर में शामिल होने वाले सभी मेहमान किसी निश्चित मद्दे को उठाते हुए एक रिबन या बटन पहनेंगे।

विज्ञापन


इस साल यूक्रेन के समर्थन में ऑस्कर में शामिल होने वाले सभी कलाकार नीले रंग का रिबन पहने नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक यह रिबन रूस के साथ जारी युद्ध के दौरान यूक्रेन के समर्थन का प्रतीक चिन्ह होगा। नीले रंग के इस रिबन के किनारे पर  #withrefugees भी लिखा होगा।

विज्ञापन

Oscar 2022: Guests attending the Oscars will be seen wearing blue ribbons to Support Ukrainian Refugees
शॉन पेन - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले हॉलीवुड अभिनेता शॉन पेन ने भी यूक्रेन के समर्थन में आवाज उठाते हुए ऑस्कर के ऑर्गेनाइजर से एक खास मांग की थी। उन्होंने आयोजकों से मांग करते हुए कहा था कि इस इवेंट में यूक्रेन के राष्ट्रपति  वोलोदिमिर जेलेंस्की को भी न्योता देना चाहिए। साथ ही उन्होंने आयोजकों को यह चेतावनी भी दी थी कि यदि उनकी यह मांग नहीं मानी जाती है तो वह खुद इस अवार्ड को लौटा देंगे और सब के सामने इसे नष्ट कर देंगे।

Oscar 2022: Guests attending the Oscars will be seen wearing blue ribbons to Support Ukrainian Refugees
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल यह समारोह कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को  रेगना हॉल, एमी शूमर, वांडा स्काईज़ होस्ट करने वाले हैं। वहीं लेडी गागा, शॉन मेंडेस, रामी मालेक, मिला कुनिस, हाले बेली, नाओमी स्कॉट, जेमी ली कर्टिस समेत अन्य सेलेब्स अवॉर्ड प्रेजेंट करेंगे।

 

विज्ञापन

Oscar 2022: Guests attending the Oscars will be seen wearing blue ribbons to Support Ukrainian Refugees
ऑस्कर अवार्ड्स 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में इस अवार्ड की ब्रॉडकास्टिंग 28 मार्च 2022 यानी सोमवार सुबह 5 बजे शुरू होगी। दर्शक इसे एबीसी चैनल पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा ऑस्कर 2022 का यूट्यूब टीवी, FuboTV, Hulu लाइव टीवी पर भी लाइव प्रसारण किया जाएगा। नॉमिनेशन की बात करें तो इस साल भारत की राइटिंग विद फायर भी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट की गई है। डॉक्यूमेंट्री फीचर  कैटेगरी में नॉमिनेट यह फिल्म रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष द्वारा बनाई गई पहली फिल्म है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed