फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Nominated for 7 Academy Awards WEST SIDE STORY TO DEBUT ON DISNEy plus HOTSTAR on MARCH 2

West Side Story: इस दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी वेस्ट साइड स्टोरी, आस्कर अवॉर्ड में हासिल में किए 7 नॉमिनेशन

Thu, 10 Feb 2022 01:29 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 10 Feb 2022 01:29 AM IST
सार

मंगलवार को नॉमिनेशंस में कई फिल्मों ने अलग-अलग श्रेणियों के तहत ऑस्कर की फाइनल नॉमिनेशन में अपनी जगह बनाई। इसी क्रम में फिल्म वेस्ट साइड स्टोरी ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट सपोर्टिग एक्ट्रेस समेत कुल सात कैटिगरी में नॉमिनेशन हासिल किया। 
 

विज्ञापन
Nominated for 7 Academy Awards WEST SIDE STORY TO DEBUT ON DISNEy plus HOTSTAR on MARCH 2
वेस्ट साइड स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित एकेडमी अवॉर्ड के नॉमिनेशन का ऐलान किया गया। मंगलवार को हुए इस नॉमिनेशंस में कई फिल्मों ने अलग-अलग श्रेणियों के तहत ऑस्कर की फाइनल नॉमिनेशन में अपनी जगह बनाई। इसी क्रम में फिल्म वेस्ट साइड स्टोरी ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट सपोर्टिग एक्ट्रेस समेत कुल सात कैटिगरी में नॉमिनेशन हासिल किया। 

विज्ञापन

इसी बीच अब यह फिल्म जल्द ही डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक यह फिल्म अमेरिका समेत दुनिया के विभिन्न देशों में 2 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रदर्शित की जाएगी।

विज्ञापन

Nominated for 7 Academy Awards WEST SIDE STORY TO DEBUT ON DISNEy plus HOTSTAR on MARCH 2
'वेस्ट साइड स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

टोनी पुरस्कार विजेता टोनी कुशनर की लिखी इस फिल्म को स्पीलबर्ग ने निर्देशित किया है। फिल्म वेस्ट साइड स्टोरी 1957 में न्यूयॉर्क शहर के एक युवा प्रेम की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म टोनी और मारिया के रूप में एंसेल एलगॉर्ट और रेचेल ज़ेगलर, अनीता के रूप में डेबोस, डेविड अल्वारेज के रूप में बर्नार्डो, माइक फैस्ट के रूप में रिफ आदि नजर आने वाले हैं। 

 

Nominated for 7 Academy Awards WEST SIDE STORY TO DEBUT ON DISNEy plus HOTSTAR on MARCH 2
'वेस्ट साइड स्टोरी' की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने अकादमी पुरस्कार नामांकन के अलावा, स्पीलबर्ग की वेस्ट साइड स्टोरी ने अब तक 11 क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड और तीन गोल्डन ग्लोब पुरस्कार भी जीते हैं। इसके अलावा इसे अमेरिकी फिल्म संस्थान और नेशनल बोर्ड ऑफ रिव्यू द्वारा वर्ष की शीर्ष 10 फिल्मों में से एक नामित किया गया है।

 

विज्ञापन

Nominated for 7 Academy Awards WEST SIDE STORY TO DEBUT ON DISNEy plus HOTSTAR on MARCH 2
Oscar award 2018

वहीं मंगलवार को एलान हुए अकादमी पुरस्कार की नॉमिनेशंस की बात करें तो 94वें एनुअल एकेडमी अवॉर्ड के नॉमिनेशन में फिल्म बेस्ट साइट स्टोरी ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट साउंड, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन की श्रेणी में नामांकन हासिल किया है। इसके अलावा फिल्म में नजर आईं अभिनेत्री एरियाना डेबोस को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस और फिल्म के डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग बेस्ट डायरेक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed