फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Nithya Menen will be the voice of Elsa in the Telugu dubbed Frozen 2

प्रियंका- परिणीति के बाद 'फ्रोजेन 2' से जुड़ा इस अभिनेत्री का नाम, इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

Wed, 06 Nov 2019 10:21 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Wed, 06 Nov 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Nithya Menen will be the voice of Elsa in the Telugu dubbed Frozen 2
फ्रोजेन 2 में नित्या मेनन - फोटो : सोशल मीडिया

क्या आपको पता है कि एनीमेशन फिल्मों में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड किस फिल्म के नाम है? ये फिल्म है डिजनी स्टूडियोज की फिल्म फ्रोजेन और इस फिल्म की सीक्वेल इसी महीने की 22 तारीख को रिलीज होने जा रहा है, नाम है  फ्रोजेन 2।  फ्रोजेन 2 के हिंदी संस्करण में इस बार मशहूर अभिनेत्रियों प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की आवाजें सुनाई देंगी। और, फिल्म के तेलुगू संस्करण में एलसा की आवाज बनेंगी हाल ही में फिल्म मिशन मंगल में दिखीं साउथ की मशहूर अभिनेत्री नित्या मेनन।

विज्ञापन


छह साल पहले रिलीज हुई फ्रोजेन के पास न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर एनीमेशन फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड है बल्कि इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ एनीमेशन फिल्म का ऑस्कर पुरस्कार भी मिला। फिल्म के कालजयी गाने लेट इट गो को भी ऑस्कर मिल चुका है। और अब ये कहानी आगे बढ़ने वाली है। फिल्म फ्रोजेन एक राजा की दो बेटियों की कहानी है, एलसा और एना। एलसा के पास बचपन से जादुई शक्तियां हैं जिनके सहारे वह हवा में कहीं भी कभी भी बर्फ बना सकती है। एलसा इस बात से डरी रहती है कि उसकी ये ताकत उसके आसपास के लोगों के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन


अब फ्रोजेन 2 में कहानी आगे बढ़ने वाली है। इस बार सवाल है कि आखिर एलसा इन जादुई शक्तियों के साथ क्यों पैदा हुई? और, इसका जवाब इस बार एलसा को बुला रहा है और उसके साम्राज्य के लिए ये खतरा भी बन रहा है। फ्रोजेन में अगर एलसा को लगता था कि उसकी ताकतें उसकी सामर्थ्य से कहीं ज्यादा है तो इस बार चुनौती ये है कि क्या ये ताकतें उसके लिए पर्याप्त होंगी? और क्या एलसा एक बार फिर अपनी बहन एना, क्रिस्टॉफ, ओलाफ और स्वेन के साथ इस चुनौती का मुकाबला कर पाएगी? फिल्म फ्रोजेन 2 भारत में अंग्रेजी और हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed