फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   nicki minaj trump support jd vance assassin comment america fest controversy

निकी मिनाज की टिप्पणी ने अमेरिका में मचाया कोहराम, उपराष्ट्रपति को 'असैसिन' कहकर बुरी फंसीं रैपर

Mon, 22 Dec 2025 12:19 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 22 Dec 2025 12:19 PM IST
सार

Nicki Minaj Calls JD Vance Assassin: हॉलीवुड से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक रैपर ने उपराष्ट्रपति को लेकर एक ऐसा शब्द कह दिया जिसके बाद बवाल मच गया। रैपर निकी मिनाज को जमकर निशाने पर ले लिया गया।

विज्ञापन
nicki minaj trump support jd vance assassin comment america fest controversy
निकी मिनाज और जेडी वेंस - फोटो : एक्स

विस्तार

अमेरिकी रैपर निकी मिनाज एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बना उनका एक राजनीतिक मंच पर की गई टिप्पणी, जिसने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी। एक कन्वेंशन में पहुंचीं निकी मिनाज ने जहां पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की खुलकर तारीफ की, वहीं उनके मुंह से निकली एक गलत बात ने पूरे इवेंट का फोकस बदल दिया।
विज्ञापन


मिनाज ने ट्रंप को बताया रोल मॉडल
कार्यक्रम के दौरान निकी मिनाज ने ट्रंप और जेडी वेंस को युवाओं के लिए रोल मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि आज के युवा पुरुषों को ऐसे नेताओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। हालांकि इसी दौरान वह एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल कर बैठीं, जिसने सभी को चौंका दिया। निकी ने जेडी वेंस को बोलते-बोलते असैसिन कह दिया। जैसे ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ, वह असहज हो गईं और मंच पर ही हाथ से मुंह ढक लिया। मिनाज की ये बात सुनकर दर्शक भी हैरान रह गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)




यह खबर भी पढ़ें: 'धुरंधर' की सफलता के बाद नए साल का जश्न मनाने निकले रणवीर सिंह, पत्नी दीपिका का हाथ थामे एयरपोर्ट पर आए नजर

एरिका किर्क ने दिलाया भरोसा
इस मौके पर मंच पर मौजूद एरिका किर्क ने निकी मिनाज को संभालने की कोशिश की। एरिका, जिनके पति चार्ली किर्क की हाल ही में हत्या हुई थी, उन्होंने निकी को भरोसा दिलाया कि ऐसी बातें इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं, लेकिन इसे दिल पर लेने की जरूरत नहीं है। एरिका ने साफ कहा कि वह निकी की भावना समझती हैं और उन्हें जज नहीं करेंगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
लेकिन जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, मामला और बिगड़ गया। यूजर्स ने न सिर्फ निकी के बयान पर सवाल उठाए, बल्कि उनके निजी जीवन को भी निशाने पर ले लिया। कई लोगों ने उनके पति केनेथ पेटी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने लाते हुए निकी पर तीखे तंज कसे। 

केनेथ पेटी पर यौन उत्पीड़न का मामला
दरअसल, केनेथ पेटी पर 90 के दशक में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें उन्हें दोषी ठहराया गया था। बाद के वर्षों में कैलिफोर्निया में ऑफेंडर के रूप में रजिस्ट्रेशन न कराने को लेकर भी वह कानूनी पचड़े में फंसे। इन पुराने मामलों को एक बार फिर चर्चा में लाकर यूजर्स ने निकी मिनाज को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस पूरे विवाद के बीच यह बात भी चर्चा में रही कि निकी मिनाज का राजनीतिक रुख पहले ऐसा नहीं था। साल 2018 में वह ट्रंप प्रशासन की नीतियों की आलोचना कर चुकी थीं। मंच से उन्होंने खुद माना कि समय के साथ सोच बदलना गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि इंसान को अपने अनुभवों के आधार पर राय बदलने का हक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed