फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Mortal Kombat II Official Hindi Trailer Karl Urban Jessica McNamee action movie

Mortal Combat II: मोर्टल कॉम्बैट 2 का ट्रेलर रिलीज, ढाई मिनट के ट्रेलर में एक्शन के दीवानों के लिए जबरदस्त डोज

Fri, 18 Jul 2025 01:01 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 18 Jul 2025 01:01 AM IST
सार

Mortal Combat II Hindi Trailer Released: मॉर्टल कॉम्बैट II का ट्रेलर हिंदी में रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में कार्ल अर्बन का धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा।
 

विज्ञापन
Mortal Kombat II Official Hindi Trailer Karl Urban Jessica McNamee action movie
मॉर्टल कॉम्बैट II - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वार्नर ब्रदर्स ने मॉर्टल कॉम्बैट II का ट्रेलर जारी कर दिया है, जो मशहूर वीडियो गेम सीरीज पर आधारित है। यह फिल्म 24 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। तीन घंटों के अंदर फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर 80 हजार से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

 

यूजर्स के कमेंट्स
यूट्यूब पर इस फिल्म के ट्रेलर को लगातार अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हैंडसम होना ही मेरी पावर है...(यह फिल्म में कार्ल अर्बन का डायलॉग है)', एक और यूजर ने लिखा, 'ओहो मॉर्टल कॉम्बैट और संकित सर की वापसी', एक और यूजर ने लिखा, 'इसके लिए उत्साहित', एक और यूजर ने लिखा, 'मैंने पहला भाग देखा और वह इतना अद्भुत था कि मुझे बहुत मजा आया। और मैं इस फिल्म के दूसरे भाग के लिए बहुत उत्साहित हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेलर की झलक
ट्रेलर में लॉर्ड रैडेन जॉनी केज को मॉर्टल कॉम्बैट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए बुलाते हैं। इसमें किटाना, शाओ खान, लियू कांग, जैक्स और बाराका जैसे किरदार दिखते हैं। यह फिल्म पहले की तुलना में ज्यादा हास्यपूर्ण और रोमांचक है, जो जॉनी केज के मजेदार स्वभाव के कारण और आकर्षक लगती है। फिल्म को R रेटिंग मिली है, और ट्रेलर में स्कॉर्पियन को नूब साइबोट को हराते हुए दिखाया गया है। यह फिल्म एक्शन से भरपूर है!
विज्ञापन

फिल्म की स्टार कास्ट
इस फिल्म में कार्ल अर्बन (जॉनी केज), मार्टिन फोर्ड, एडलिन रूडोल्फ, जेसिका मैकनेमी, लुईस टैन, जो तस्लीम (सब-जीरो) और हिरोयुकी सनाडा (स्कॉर्पियन) जैसे कलाकार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई फैंस लियू कांग को मुख्य किरदार के रूप में देखना चाहते थे, लेकिन इस बार जॉनी केज कहानी का केंद्र होंगे।

यह भी पढ़ें: Superman Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ कमाई कर रही है 'सुपरमैन', जानें 7वें दिन की कमाई....
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed