फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Moana 2 Official First Look Announcement Trailer know all details here

Moana 2: इंतजार हुआ खत्म, 'मोआना 2' की पहली झलक आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Thu, 08 Feb 2024 11:08 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 08 Feb 2024 11:08 AM IST
सार

यह फिल्म 27 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। यह फिल्म ठीक उसी दिन रिलीज होगी जब विकेड: पार्ट वन थिएटर में दस्तक देगी।

विज्ञापन
Moana 2 Official First Look Announcement Trailer know all details here
मोआना 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोआना और माउई साल 2024 के आखिर में एक बार फिर सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। डिज्नी ने मोआना 2 के फर्स्ट लुक के साथ इसके सीक्वल की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 
विज्ञापन

TBMAUJ: फिल्म की रिलीज से पहले बप्पा के दरबार में पहुंचीं कृति सेनन, लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

इन दिन आएगी फिल्म
यह फिल्म 27 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। यह फिल्म ठीक उसी दिन रिलीज होगी जब जब विकेड: पार्ट वन थिएटर में दस्तक देगी। डिज्नी के सीईओ बॉब इगर ने कहा, "मोआना अविश्वसनीय रूप से एक लोकप्रिय फ्रेंचाइजी बन चुकी है और हम आपको फिल्म से मोआना और माउ के बारे में और अधिक जानकारी देने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।"
विज्ञापन
विज्ञापन

Krushna Abhishek: कृष्णा अभिषेक ने बहन आरती की शादी की खबर पर लगाई मुहर, गोविंदा के शामिल होने पर कही यह बात


डेव डेरिक जूनियर कर रहे निर्देशन

फिल्म के आधिकारिक विवरण के अनुसार वॉल्ट डिज्नी एनीमेशन स्टूडियोज की यह एनिमेटेड संगीतमय फिल्म दर्शकों को मोआना, माउई  के साथ नई यात्रा पर लेकर जाने का वादा करती है। फिल्म के सीक्वल का निर्देशन डेव डेरिक जूनियर कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए 2016 की फिल्म के कुछ गीतकार को भी शामिल किए जाने की तैयारी चल रही है। हालांकि, पहले भाग में कई शानदार ट्रैक बनाने वाले लिन-मैनुअल मिरांडा के फिल्म के सीक्वल में काम करने की उम्मीद नहीं है। उनके बजाय, अबीगैल बार्लो और एमिली बियर की जोड़ी और साथ ही ओपेटिया फोएई और मार्क मैनसीना फिल्म के लिए संगीत देंगे।
Sushmita Sen: '12वीं फेल' की फैन हुईं सुष्मिता सेन, विक्रांत मैसी की अदाकारी को लेकर कह दी यह बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed