फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Met Gala 2022: five strict rules celebrity guests need to follow at the event and priyanka chopra kaylie jenner broked one of them

Met Gala 2022: वॉशरूम में सेलेब्स ने किया कुछ ऐसा कि मेट गाला को बदलने पड़े अपने नियम, प्रियंका का नाम भी है शामिल

Mon, 02 May 2022 06:43 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 02 May 2022 06:43 PM IST
सार

मेट गाला इवेंट में हमें हर साल अलग-अलग फैशन डिजाइनर्स की डिजाइन की हुई ड्रेसेज देखने को मिलती हैं, जिन्हें हमारे पसंदीदा सेलेब्स पहनकर रेड कारपेट पर चलते हैं।  

विज्ञापन
Met Gala 2022: five strict rules celebrity guests need to follow at the event and priyanka chopra kaylie jenner broked one of them
Met Gala 2021 - फोटो : instagram/_metgala2021

विस्तार

 दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट अब कुछ ही घंटों में शुरू होने जा रहा है। इस साल मेट गाला अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हो रहा है, जिसकी थीम 'इन अमेरिका: एन एंथोलॉजी ऑफ फैशन' रखी गई है। इस इवेंट के शुरू होने से पहले ही इसका बज आसमान छू रहा है। इवेंट को इस बार वैनेसा फ्रीडमैन, रेजिना किंग, ब्लेक लाइवली, रयान रेनॉल्ड्स, लिन-मैनुअल मिरांडा होस्ट करेंगे। इस इवेंट में हमें हर साल अलग-अलग फैशन डिजाइनर्स की डिजाइन की हुई ड्रेसेज देखने को मिलती हैं, जिन्हें हमारे पसंदीदा सेलेब्स पहनकर रेड कारपेट पर चलते हैं। हर साल इसकी थीम डिसाइड की जाती है, जिसके मुताबिक ही सेलेब्स गेटअप लेकर आते हैं। लेकिन इस थीम के अलावा भी इवेंट में कई नियम होते हैं, जिन्हें कई बार सितारे तोड़ भी देते हैं। आइए जानते हैं मेट गाला के ऐसे पांच नियम, जो सभी को फॉलो करने होते हैं और ऐसा कौन सा भारतीय सितारा है, जिसने उनकी धज्जियां उड़ाई हैं।  

विज्ञापन

उम्र प्रतिबंध
मेट गाला ने अपने नियमों में उम्र प्रतिबंध का एक नियम शामिल किया है। इस नियम के अनुसार 18 साल से कम उम्र के लोगों पर इस फैशन इवेंट में भाग लेने से रोक है। इवेंट के एक प्रवक्ता ने इस निर्णय की पुष्टि करते हुए कहा, "यह इवेंट 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए सही नहीं है।"  

विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फी पर बैन
साल 2015 से ही इवेंट में सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया था। यह निर्णय मशहूर सेलिब्रिटी द्वारा अपने फोन पर इवेंट का ज्यादातर समय बिताने की वजह से लिया गया था। सभी सेलेब्स को भेजे गए नोटिस में कहा गया था,"फोटोग्राफी और सोशल मीडिया के लिए फोन के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी।" हालांकि यह नियम बीते वर्षों में कई सेलेब्स द्वारा तोड़ा जा चुका है। इनमें कायली जेनर और भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शामिल हैं। साल 2017 में कायली ने और 2018 में प्रियंका ने यह नियम तोड़ा था।  

विज्ञापन

धूम्रपान पर रोक
बेला हदीद और डकोटा जॉनसन सहित कई मशहूर हस्तियों को साल 2017 के मेट गाला इवेंट में बाथरूम में धूम्रपान करते हुए देखा गया था। उसके बाद,  बोर्ड के सदस्यों ने निर्णय लिया था कि इस इवेंट में धूम्रपान नहीं किया जाएगा। इसी कारण से साल 2018 में नियम बनाया गया था कि, "म्यूजियम में धूम्रपान करना अवैध है।" तभी से मेट गाला में धूम्रपान करने पर मनाही है।

खाने में प्याज नहीं
मेट गाला इवेंट में आए सेलेब्स को कॉकटेल और डिनर परोसा जाता है। लेकिन इस इवेंट में प्याज और लहसुन इस्तेमाल करने की मनाही है, जिससे मुंह से खराब गंध न आए। इसके अलावा, खाने में ब्रूसचेट्टा भी नहीं दिया जाता, जिससे सेलेब्स के कपड़ो पर कुछ न गिरे।

सीटिंग अरेंजमेंट
वोग के स्पेशल प्रोजेक्ट्स के निर्देशक सिल्वाना वार्ड ड्यूरेट ने बताया कि बहुत सारे सेलेब्स सीटिंग में अपनी पावर और पोजिशन का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इवेंट में लोग यह तक नोटिस करते हैं कि कौन किसके बराबर में बैठेगा, पिछले साल किसके बराबर में बैठा था। ऐसी चीजें नोट करना काफी शॉकिंग है, लेकिन लोग करते हैं। तो इस सबका ध्यान रखते हुए ही सीटिंग अरेंजमेंट रखी गई है, जिसे कोई बदल नहीं सकता।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed