फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   MCU is officially getting its Spider Man 4 as star Tom Holland filming begins in summer 2025

Spider-Man 4: स्पाइडर मैन सीरीज की अगली फिल्म की रिलीज डेट का एलान, अगले साल शुरू होगी शूटिंग

Sat, 26 Oct 2024 08:16 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 26 Oct 2024 08:16 AM IST
सार

स्पाइडरमैन फिल्मों के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। स्पाइडमैन की अगली फिल्म बन रही है। फिलहाल नाम तो तय नहीं है, लेकिन रिलीज डेट जरूर पक्की हो चुकी है। फिल्म में टॉम हॉलैंड ही नजर आएंगे।

विज्ञापन
MCU is officially getting its Spider Man 4 as star Tom Holland filming begins in summer 2025
Spider-Man 4 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एमसीयू ने अपनी अगली स्पाइडर-मैन फिल्म के लिए कमर कस ली है और तैयारी शुरू हो रही हैं। फिल्म की रिलीज डेट भी तय हो गई है। एक बार फिर टॉम हॉलैंड वापसी कर रहे हैं। स्पाइडर-मैन: होमकमिंग में पीटर पार्कर की भूमिका से दर्शकों का दिल जीतने वाले टॉम 'स्पाइडर-मैन 4' में नजर आएंगे। शूटिंग अगले साल से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


तय नहीं हैे फिल्म का टाइटल
स्पाइडर-मैन की अगली फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं है। हालांकि, फिल्म की शूटिंग अगले साल गर्मियों में शुरू हो जाएगी। वहीं, 2026 में इसे रिलीज किया जाएगा। इसकी रिलीज डेट 24 जुलाई 2026 तय कर दी गई है। 'शांग ची' फेम निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन स्पाइड-मैन 4 का निर्देशन करेंगे।
विज्ञापन

AR Rahman: बिना अनुमति गानों के रीमिक्स पर फूटा एआर रहमान का गुस्सा, एआई के दुरुपयोग पर भी दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉम हॉलैंड ने की पुष्टि
टॉम हॉलैंड को मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स में स्पाइडर मैन के रूप में प्रशंसक बेहद पसंद करते हैं। स्पाइडर-मैन 4 में एक बार फिर दर्शक टॉम को देखने के लिए बेकरार हैं। स्पाइडर-मैन 4 को लेकर खबरें तो पहले से चल रही थीं, अब आधिकारिक रूप से इसकी तैयारी शुरू हो चुकी हैं। खुद टॉम ने टॉक शो 'द टूनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन' में इसकी पु्ष्टि कर दी है। 
Bollywood Actors: इन अभिनेताओं ने अपनी फिल्म में खुद गाया गाना, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म भी झोली में
स्पाइडरमैन कॉमिक बुक का चर्चित सुपरहीरो किरदार है। हॉलैंड ने जॉन वॉट्स द्वारा निर्देशित पिछली तीन स्पाइडर-मैन फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। इसके अलावा टॉम हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की अगली फिल्म में भी नजर आएंगे। इस फीचर फिल्म में टॉम के अलावा मैट डैमन के होने की भी बात सामने आई है।
Bigg Boss 18: करणवीर मेहरा ने राशन टास्क में अरफीन और अविनाश को बताया विलेन, ईशा से भी हुई बहस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed