फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   MCU characters Doctor Strange will seen in Spider Man 3

मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स में बनने जा रहा ये नया समीकरण, अब इन दो एवेंजर्स की बनेगी नई जुगल जोड़ी

Fri, 09 Oct 2020 06:09 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 09 Oct 2020 06:09 PM IST
सार

  • 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' फिल्म की घोषणा तो हो ही चुकी है।
  • स्पाइडर मैन और डॉक्टर स्ट्रेंज की मुलाकात 'एवेंजर्स- इंफिनिटी वॉर' में हो चुकी है।
  • फिल्म की शूटिंग इसी साल नवंबर में अटलांटा में शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
MCU characters Doctor Strange will seen in Spider Man 3
एमसीयू - फोटो : MCU

विस्तार

मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स यानी एमसीयू की फिल्मों में डॉक्टर स्ट्रेंज का किरदार बहुत पुराना नहीं हुआ है। एमसीयू के सभी सुपर हीरोज में इस सुपर हीरो का एक अलग स्थान है। क्योंकि, इस किरदार के सबसे ज्यादा चाहने वाले एशिया महाद्वीप में हैं। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए एमसीयू के निर्माताओं ने फैसला किया है कि डॉक्टर स्ट्रेंज के किरदार को अब और भी फैलाया जाए। 

विज्ञापन


वैसे तो 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' फिल्म की घोषणा तो हो ही चुकी है लेकिन साथ ही खबर यह भी है कि यह किरदार अब 'स्पाइडर मैन' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएगा। फिल्मों के हिसाब से स्पाइडर मैन और डॉक्टर स्ट्रेंज की मुलाकात 'एवेंजर्स- इंफिनिटी वॉर' में हो चुकी है।
विज्ञापन


स्पाइडर मैन का किरदार अभिनेता टॉम हॉलैंड निभाते हैं जबकि डॉक्टर स्ट्रेंज के किरदार में ब्रिटिश अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबैच को देखा गया है। स्पाइडर मैन की अब तक रिलीज हुई दो फिल्मों में से पहली फिल्म में आयरन मैन की एंट्री हुई थी जिसका किरदार रॉबर्ट डॉउनी जूनियर ने निभाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

MCU characters Doctor Strange will seen in Spider Man 3
स्पाइडर मैन - फोटो : file photo

वर्ष 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'एवेंजर्स- एंडगेम' में आयरन मैन की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे भाग में स्पाइडर मैन के मेंटॉर के रूप में सैमुअल जैकसन का किरदार निक फ्यूरी नजर आया। इसी हिसाब से निर्माताओं की तीसरे भाग में डॉक्टर स्ट्रेंज को लाने की तैयारी है। 

फिल्म की शूटिंग इसी साल नवंबर में अटलांटा में शुरू होने वाली है। इसका निर्देशन जॉन वॉट्स करेंगे। यह फिल्म वर्ष 2021 में दिसंबर के महीने में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण मार्वेल स्टूडियोज सोनी पिक्चर्स के साथ मिलकर करेगा। 

फिल्म में नकारात्मक भूमिका जेमी फॉक्स निभाने वाले हैं। मार्वेल की फिल्मों में जेमी फॉक्स के नाम इलेक्ट्रो का किरदार है जिसे इससे पहले वर्ष 2014 में आई 'द अमेजिंग स्पाइडर मैन 2' फिल्म में देखा जा चुका है। इस फिल्म में स्पाइडर मैन की भूमिका एंड्रयू गारफील्ड ने निभाई है। 

पढ़ें: इंस्टाग्राम पर दिखा ड्वेन जॉनसन का दम, पूरे हुए 20 करोड़ फॉलोअर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed