फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Marvel Studios Ant-Man and The Wasp: Quantumania Official Trailer Release

Ant-Man: एंट-मैन एंड द वास्पः क्वांटामेनिया का धांसू ट्रेलर रिलीज, लोग बोले- जरूर देखने जाएंगे फिल्म

Tue, 25 Oct 2022 01:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 25 Oct 2022 01:30 AM IST
सार

इस फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है। जिसे देखने के बाद लोगों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। ट्रेलर के आखिर में कांग भी नजर आते हैं।  मार्वल स्टूडियोज ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी फिल्म का ट्रेलर साझा किया है।

विज्ञापन
Marvel Studios Ant-Man and The Wasp: Quantumania Official Trailer Release
एंट-मैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मार्वल स्टूडियोज की फिल्म एंट-मैन एंड द वास्प क्वांटामेनिया का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। फिल्म में पॉल रुड एंट-मैन और इवांगेलिन लिली द वास्प के रूप में नजर आने वाली हैं।  इसके अलावा वेब सीरीज लोकी में कांग द कॉन्करर की भूमिका में नजर आ चुके हैं जोनाथन मेजर भी फिल्म में दिखेंगे।
विज्ञापन

Dhoni: हिंदी नहीं साउथ सिनेमा में धांसू एंट्री को तैयार धोनी, जल्द इस फैमिली एंटरटेनर का करेंगे निर्माण
विज्ञापन

मार्वल स्टूडियोज ने शेयर किया ट्रेलर

इस फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है। जिसे देखने के बाद लोगों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। ट्रेलर के आखिर में कांग भी नजर आते हैं।  मार्वल स्टूडियोज ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी फिल्म का ट्रेलर साझा किया है। इसके साथ ही फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया गया है। ट्रेलर के साथ स्टूडियो ने लिखा, 'इस फरवरी क्वांटम दायरे में प्रवेश करें...एंट मैन का बिलकुल नया ट्रेलर... यह फिल्म 27 फरवरी 2023 से सिर्फ सिनेमाघरों में देखें।'

लोग दे रहे हैं ऐसी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया भी आने लगी है। ट्रेलर देखकर उत्साहित लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,  'हां हम इस फिल्म को जरूर देखेंगे।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ओएमजी मैं यह फिल्म जरूर देखने जाउंगा।' इसके अलावा बहुत से यूजर्स कांग को देखकर उत्साहित नजर आ रहे हैं और सिनेमाघरों में फिल्म देखने की बात कर रहे हैं। बता दें कि यूट्यूब पर भी इस ट्रेलर को अब तक अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। महज कुछ ही घंटों में इस ट्रेलर को 26 लाख बार देखा जा चुका है। वहीं खबर लिखे जाने तक इसे तीन लाख 90 हजार लोगों ने लाइक किया है।
Bigg Boss 16: घरवालों की नजरों में 'फुसकी बम' निकलीं यह कंटेस्टेंट, 'बिग बॉस' की क्वीन बनीं निम्रत कौर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed