{"_id":"5d79ed358ebc3e93c8165340","slug":"maddox-jolie-pitt-on-relationship-with-his-father-brad-pitt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के साथ तनावपूर्ण संबंधों पर बोले ब्रैड पिट के बेटे मैडॉक्स- 'जो होना होता है...'","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
पिता के साथ तनावपूर्ण संबंधों पर बोले ब्रैड पिट के बेटे मैडॉक्स- 'जो होना होता है...'
Thu, 12 Sep 2019 12:31 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
ब्रैड पिट, एंजेलिना जोली के बेटे मैडॉक्स
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर ब्रैड पिट से अलग हो चुकीं एंजेलिना जोली के बेटे मैडॉक्स के अपने पिता के साथ रिश्ते ठीक नहीं हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में मैडॉक्स ने अपने परिवार के बारे में बात करने के अलावा अपने पिता के साथ अपने रिश्तों के बारे में भी बात की। मैडॉक्स से जब पूछा गया कि क्या पिता ब्रैड के साथ उनके रिश्ते खत्म हो गए हैं तो इसके जवाब में मैडॉक्स ने कहा, 'जो भी होना होता है, हो जाता है।'
विज्ञापन
हाल ही में एंजेलिना जोली ने अपने बेटे का 18वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर वह अपने बेटे को लेकर क्लीवलैंड पहुंची थीं। मैडॉक्स जोली के बड़े बेटे हैं। मैडॉक्स इस समय साउथ कोरिया की यॉन्सी यूनिवर्सिटी में बायोकेमिस्ट्री की पढ़ाई कर रहे हैं। मैडॉक्स और ब्रैड के रिश्ते 2016 से ही खराब है। खबर थी कि ब्रैड ने एक प्राइवेट प्लेन में मैडॉक्स की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
इसके कुछ दिनों बाद ही एंजेलिना जोली ने ब्रैड पिट से तलाक के लिए अर्जी दी थी। बता दें एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट साल 2005 से साथ थे। नौ साल बाद 2014 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।
विज्ञापन
पति ब्रैड पिट से अलग हो चुकीं अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने एक इंटरव्यू में दोनों के तलाक के पीछे की वजह बताई थी। एंजेलिना ने कहा था कोई भी रिलेशनशिप ब्लैक और वाइट नहीं हो सकता। ब्रैड की तुलना में हर चीजों के लिए मेरे पास अलग अलग विचारधारा है। तलाक के पीछे सबसे पहली वजह थी आइडिया जिसमें बच्चों को किस तरह से बड़ा किया जाए। उन्होंने बताया कि ब्रैड का ईष्या भरा व्यवहार और शराब पीने की लत सबसे पहली वजह है हमारे अलग होने के पीछे।