{"_id":"5d909dca8ebc3e01767f543b","slug":"legendary-mexican-singer-jose-jose-died-at-the-age-of-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्सिकन सिंगर जोस जोस का 71 की उम्र में निधन, द प्रिंस ऑफ सॉग के नाम से थे मशहूर","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
मैक्सिकन सिंगर जोस जोस का 71 की उम्र में निधन, द प्रिंस ऑफ सॉग के नाम से थे मशहूर
Sun, 29 Sep 2019 06:48 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 29 Sep 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
Jose Jose
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने गानों से लाखों दिलों की जीतने वाले और संगीत की दुनिया में द प्रिंस ऑफ सॉग के नाम से मशहूर मैक्सिको के सिंगर जोस जोस का निधन हो गया है। 71 साल के जोस जोस का निधन शनिवार को हुआ था। वह लंबे समय से अग्नाशय कैंसर (Pancreatic cancer) से जूझ रहे थे। जोस जोस के निधन की खबर उनकी सहायिका ने दी। जोस जोस का पूरा नाम Jose Romulo Sosa Ortiz था।
संगीत की दुनिया में उन्हें असली पहचान साल 1970 में OTI म्यूजिक फेस्टिवल के बाद मिली, जब उनका गाना 'El Triste'काफी मशहूर हुआ था। जोस जोस ने 'De Pueblo en Pueblo,' 'Hasta Que Vuelvas,' 'Sentimientos,' 'Paloma'और 'Gavilan o Paloma' जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं। अपने 4 दशक के संगीत के करियर में जोस जोस को कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया। वह 6 बार ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित किए गए।