Kim Kardashian-Pete Davidson: पीट ने हटाए अधूरे इश्क के निशान, ब्रेकअप के पांच महीने बाद मिटाईं किम की यादें
किम और पीट का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में है, जिसकी वजह कॉमेडियन के टैटू हैं। खबरों के मुताबिक पीट ने अपने इस अधूरे इश्क की सभी निशानियों को मिटा दिया है।
विस्तार
पूरी दुनिया में मशहूर हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन अक्सर किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण इंटरनेट पर छाई रहने वाली किम की लव लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही है। कभी अपने एक्स-हसबैंड कान्ये वेस्ट के साथ होते झगड़ों के कारण तो कभी कॉमेडियन और एक्टर पीट डेविडसन के संग अपने रिश्ते को लेकर किम की लव लाइफ आए दिन लाइमलाइट बटोरती हैं। हालांकि, कान्ये से अलग होने के बाद किम का रिश्ता पीट से महज नौ महीने चला था। लेकिन, किम और पीट का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में है, जिसकी वजह कॉमेडियन के टैटू हैं। खबरों के मुताबिक पीट ने अपने इस अधूरे इश्क की सभी निशानियों को मिटा दिया है।
पीट डेविडसन ने किम के साथ रिश्ते के दौरान अपनी बॉडी पर उनके नाम के टैटू बनवाए थे। लेकिन अब खबर आ रही हैं कि पीट डेविडसन ने किम के नाम के सभी टैटू अपनी बॉडी से हटा दिए हैं। खबरों के अनुसार, पीट जब किम के साथ रिलेशन में थे तब उन्होंने किम और अभिनेत्री के बच्चों के नाम के टैटू गुदवाए थे। किम के बच्चों के नाम के पहले अक्षर को पीट ने अपनी गर्दन पर गुदवाया था, लेकिन हाल ही में पीट डेविडसन की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें ये दिखाई नहीं दे रहे थे। आपको बता दें, किम और पीट को अलग हुए अभी महज पांच महीने हुए हैं।
Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने 'पठान' को बताया 'खतरनाक', फिल्म देख बोले- शाहरुख इतना हसीन पहले कभी नहीं लगा
बॉडी पर बने किम और उनके बच्चों के नाम के टैटू को हटाने के पीछे पीट का चेस सुई वंडर्स के साथ जुड़ता नाम बताया जा रहा है। इन दिनों हॉलीवुड में दोनों के रिलेशन के चर्चे जोरों पर हो रहे हैं। आखिरी बार पीट और चेस सुई वंडर्स को एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। पीट की बॉडी पर टैटू न होने का खुलासा अभिनेता के द्वारा हाल ही पोस्ट की गई तस्वीरों से हुआ है। दरअसल, पीट ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिनमें वह शर्टलेस थे। इस दौरान उनकी बॉडी पर किम के नाम का एक भी टैटू नहीं दिखाई दिए।
PPKPP: 'तारक मेहता' का साथ छोड़ मालव राजदा ने किया नए शो का एलान, एक बार फिर करेंगे लोगों का मनोरंजन
आपको बता दें, कान्ये वेस्ट से अपने रिश्ते को खत्म करने के बाद किम कॉमेडियन और एक्टर पीट डेविडसन के साथ रिलेशन में आई थीं। दोनों को कई इवेंट्स में साथ भी देखा गया था, लेकिन पिछले साल अगस्त में आई खबरों ने साफ कर दिया था कि पीट और किम ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। बता दें कि किम और पीट ने पिछले साल अक्टूबर से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। उस दौरान किम शो ‘एसएलएन’ को होस्ट कर रही थीं, जबकि पीट इस कॉमेडी स्केच शो में बतौर कंटेस्ट नजर आए थे। पीट और किम का रिश्ता महज नौ महीने चला था।
Abdu Rozik: बिग बॉस 16 के बाद अब्दु रोजिक के हाथ लगा बड़ा शो, बिग ब्रदर में आएंगे नजर!